फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Coronavirus Alert: 12 people, health department

चीन से भिवानी लौटे 12 लोग, 28 दिनों तक स्वास्थ्य विभाग रखेगा नजर, घबराने की जरूरत नहीं

Thu, 06 Feb 2020 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी ( हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी ( हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Thu, 06 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Alert: 12 people, health department
कोरोना वायरस को लेकर प्राइवेट अस्पताल संचालकों को बैठक में जागरूक करते सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र। - फोटो : अमर उजाला

जनवरी माह में चीन से लौटे भिवानी के 12 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने विशेष निगरानी में रखा है। इनमें छह के नाम हाल ही में आई एयरपोर्ट से यात्रियों की लिस्ट में था और बाकी छह स्वास्थ्य विभाग के सर्च अभियान में सामने आए है। ये सभी फिलहाल पूरी तरह स्वस्थ है। स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें 28 दिन के लिए निगरानी में रखा है।

विज्ञापन


ये अपने घर में ही है मगर इन्हें मास्क पहनने की हिदायत दी गई है। हर रोज इनके स्वास्थ्य संबंधित रिपोर्ट ली जा रही है। इतना ही नहीं स्वास्थ्य विभाग जागरूकता अभियान चलाकर चीन से आने वाले लोगों की सूचना भी देने के लिए जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन


चीन में फैले कोरोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए हरियाणा में भी अलर्ट जारी किया गया है। जिसके बाद भिवानी जिला सामान्य अस्पताल में भी आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। चीन से आने वाले लोगों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। जनवरी माह में करीब 12 भिवानी के लोग चीन से आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की ओर से एयरपोर्ट से मिली जानकारी के बाद कुछ लोगों की लिस्ट भेजी गई थी। जिसमें छह भिवानी के मिले हैं। इसके अलावा स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी सर्च अभियान चला रहे हैं, जिसमें छह ऐसे लोग मिले हैं, जो चीन से आए हैं। इन 12 लोगों में 10 भिवानी शहर के हैं और दो बहल क्षेत्र के।

साधारण खांसी-जुकाम या बुखार से घबराने की जरूरत नहीं

चीन में फैले कोरोनो वायरस को लेकर अफवाह भी तेजी से फैल रही है। खासी-जुकाम के सामान्य मरीजों को भी शक की नजर से देखा जा रहा है।। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि साधारण खांसी-जुकाम कोरोना वायरस नहीं है। चीन के वुहान से आने वाले लोगों को ही संदिग्ध माना जा रहा है। साधारण खांसी-जुकाम के मरीजों को घबराने की जरूरत नहीं है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चलाया जागरूकता अभियान
कोरोना वायरस के लिए प्रति जागरूकता के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादियान के निर्देश पर जागरूकता अभियान चलाया। टीम सदस्यों ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, कोर्ट परिसर, रेडक्रास के अलावा विभिन्न स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया। लोगों, स्कूली बच्चों को इस बीमारी के लक्षण और बचावों के बारे में जागरूक किया गया। शहर में पंप्लेट भी बटवाए गए है।

कोरोना वायरस के प्रति विभाग पूरी तरह अलर्ट है और आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। लोगों की जागरूकता के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है। चीन से पिछले एक माह के दौरान आए लोगों को निगरानी में रखा गया है और उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच की जा रही है। फिलहाल सभी पूरी तरह स्वस्थ हैं। - डॉ. जितेंद्र कादियान, सिविल सर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed