{"_id":"684f23ac39dacdce2407264f","slug":"komal-became-the-sarpanch-of-aurangnagar-by-winning-by-40-votes-bhiwani-news-c-125-1-bwn1004-135536-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 40 मतों से जीत हासिल कर औरंगनगर की सरपंच बनीं कोमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 40 मतों से जीत हासिल कर औरंगनगर की सरपंच बनीं कोमल
Mon, 16 Jun 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
बवानीखेड़ा में मतदान करते ग्रामीण।
भिवानी/बहल/बवानीखेड़ा/कैरू/ढिगावा/तोशाम। रविवार को जिले में पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव हुए। ज्यादातर खंडों के वार्डों में ग्रामीणों ने आपसी भाई चारे का संदेश देते हुए सर्वसम्मति से पंचायत सदस्याें को चुना। वहीं जिन जगहों पर ग्रामीणों की सहमति नहीं बन पाई। उन वार्डों में चुनाव करवाए गए। चुनाव के लिए मतदान सुबह आठ बजे से शाम छह मतदान हुआ। सभी जगहों पर शांतिपूर्वक मतदान हुए। शाम तक भिवानी व बवानीखेड़ा ब्लाॅक में 73.80 फीसदी मतदान हुआ। वहीं बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव औरंगनगर की सरपंच कोमल बनीं।
दूसरी ओर ढिगावा के वार्ड आठ में गांव ढिगावा श्यामियान के दिवान सिंह को सर्वसम्मति से पंच चुना गया है।
बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव औरंगनगर में सरपंच उपचुनाव में कोमल पुत्री अशोक कुमार ने बाजी मारी। उसने अपने गांव में 261 मतों में से 114 मत लेकर सरपंच पद का चुनाव जीता। इनका चुनाव निशान गिलास था।
वहीं दूसरी तरफ कोमल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी रही रीना को 40 मतों से हराया। रीना को कुल 74 वोट हासिल हुए। वही रीना का चुनाव चिह्न अनाज बरसाता हुआ किसान था। इस सरपंच उपचुनाव में आरती तीसरे स्थान पर रही जिसे 73 मत प्राप्त हुए और इनका चुनाव चिह्न साइकिल था।