फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Kisan Mahapanchayat in Prahladgarh, 21 member committee formed to resolve dispute between tower company and farmer

Bhiwani News: प्रहलादगढ़ में किसान महापंचायत, टावर कंपनी और किसान के विवाद सुलझाने 21 सदस्यीय कमेटी का गठन

Sat, 13 Sep 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 13 Sep 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Kisan Mahapanchayat in Prahladgarh, 21 member committee formed to resolve dispute between tower company and farmer
गांव प्रहलादगढ़ में धरने पर बैठे किसान संगठनों के सदस्य। 
भिवानी। अखिल भारतीय किसान सभा एवं अन्य किसान संगठनों ने शनिवार को प्रहलादगढ़ में किसान महापंचायत का आयोजन किया। इस दौरान किसानों और कंपनी के बीच विवाद को सुलझाने के लिए 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया।
विज्ञापन

किसान संगठनों के जिला प्रधान रामफल देशवाल, उपप्रधान कामरेड ओमप्रकाश और भारतीय किसान यूनियन के रवि आजाद व विरेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रहलादगढ़ के किसान रमेश अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था तभी टावर कंपनी के कर्मचारियों ने उसकी बिना वजह पिटाई की। पिटाई के बाद किसान रमेश को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

किसानों और संगठनों ने कहा कि कंपनी के कर्मचारियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए और निर्दोष किसान के खिलाफ पुलिस कार्यवाही तथा कथित सवा करोड़ रुपये के कंपनी के दावे को खारिज किया जाए। 21 सदस्यीय कमेटी ने निर्णय लिया कि विवाद सुलझाने के लिए कंपनी को तीन दिन का समय दिया गया है। अगर कंपनी समाधान नहीं करती है तो महापंचायत के माध्यम से टावर बंद कराने की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर धरने में विरेंद्र नंबरदार, सुरेश, अशोक कुमार और सुभाष यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed