फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Kiran Choudhary supporter Ankur Kaushik becomes member of Payment Approval Committee

Bhiwani News: पेमेंट अप्रूवल कमेटी के सदस्य बने किरण चौधरी समर्थक अंकुर कौशिक

Tue, 19 Dec 2023 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 19 Dec 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Kiran Choudhary supporter Ankur Kaushik becomes member of Payment Approval Committee
नगर परिषद में पेमेंट अप्रूवल कमेटी सदस्य चुनाव में विजेता अंकुर कौ​शिक को बधाई देते अन्य पार्षद
भिवानी।
विज्ञापन

नगर परिषद की सियासत में एक बार फिर सत्ता पक्ष पर विपक्ष भारी पड़ा। मंगलवार को नगर परिषद में पेमेंट अप्रूवल कमेटी सदस्य के चुनावों को लेकर बैठक हुई। बैठक में चेयरपर्सन प्रीति भवानी सहित सभी 31 वार्डों के पार्षद मौजूद रहे। बैठक में वार्ड पांच से पार्षद अंकुर कौशिक और वार्ड 11 से पार्षद कर्मबीर यादव का नाम पेमेंट अप्रूवल कमेटी सदस्य के लिए रखा गया। जिसमें किसी एक नाम की सहमति बनाने के लिए अधिकारियों ने वोटिंग कराई। बैठक में किरण चौधरी समर्थक अंकुर कौशिक के पक्ष में 24 और कर्मबीर यादव के पक्ष में आठ पार्षदों ने वोट डाले। जिसके बाद नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अभय सिंह यादव ने अंकुर कौशिक के नाम की विधिवत घोषणा कर दी।
नगर परिषद में पेमेंट अप्रूवल कमेटी सदस्य के चुनाव को लेकर सियासत काफी सक्रिय रही थी। इसकी एक वजह यह भी रही कि सत्ता पक्ष और विपक्ष में इस पद को लेकर काफी खींचतान चल रही थी। पार्षदों के भी दो धड़े बंटे रहे। वहीं राजनीतिक पार्टियों की साख भी दाव पर लगी थी। वार्ड पांच से पार्षद अंकुर कौशिक कांग्रेस की दिग्गज नेता किरण चौधरी समर्थक हैं। अंकुर के पिता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदीप कौशिक भी वार्ड 20 से पार्षद हैं। प्रदीप कौशिक नगर परिषद में 1987 से 1992 तक भिवानी नगर परिषद में उप प्रधान भी रह चुके हैं और राजनीति में भी काफी लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। जबकि अंकुर के विपक्ष में खड़े हुए वार्ड 11 से पार्षद कर्मबीर यादव इनेलो समर्थित हैं। पेमेंट अप्रूवल कमेटी सदस्य चुनाव को लेकर दो बार नगर परिषद के अधिकारी ये बैठक टाल चुके थे, जिसके बाद मजबूरन पार्षद अंकुर कौशिक को 12 पार्षदों के हस्ताक्षर कराकर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। हाई कोर्ट ने छह दिसंबर को सुनवाई करते हुए 15 दिन के अंदर नगर परिषद अधिकारियों को बैठक बुलाने के आदेश दिए थे। हाई कोर्ट के आदेश के बाद ही नगर परिषद अधिकारियों ने बैठक का एजेंडा तैयार किया। मंगलवार को नगर परिषद हाउस की बैठक में शहर के 31 वार्डों से पार्षदों और चेयरपर्सन प्रीति भवानी ने भी मतदान किया। इस लिहाज से सदन की बैठक में 32 वोट पड़े। जिसमें से 24 वोट अंकुर कौशिक और आठ वोट कर्मबीर यादव के पक्ष में डाले गए। नगर परिषद में वोटिंग के बाद पार्षद अंकुर कौशिक को विजेता घोषित कर दिया।
विज्ञापन



वाइस चेयरमैन सतेंद्र मोर भी कांग्रेस समर्थित
नगर परिषद में भले ही चेयरपर्सन सत्ता पक्ष के साथ खड़ी हैं, लेकिन वाइस चेयरमैन सतेंद्र मोर कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला का प्रबल समर्थक हैं। वाइस चेयरमैन चुनाव में भी पार्षदों के बहुमत ने सतेंद्र मोर के नाम पर मोहर लगाई थी। अब पेमेंट अप्रूवल कमेटी सदस्य चुनाव में कांग्रेस नेता किरण समर्थित अंकुर कौशिक के नाम पर पार्षदों का बहुमत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नगर परिषद हाउस की बैठक में पार्षदों के बहुमत ने अंकुर कौशिक को पेमेंट अप्रूवल कमेटी सदस्य चुना है। इसके लिए पूरा सदन बधाई का पात्र है। हम सब जनता के प्रतिनिधि हैं और जनता की भलाई और शहर के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे। पेमेंट अप्रूवल सदस्य चुनाव के बाद अब नगर परिषद में विकास कार्यों के लंबित भुगतान भी जल्द से जल्द निपटाए जाएंगे।
-भवानी प्रताप सिंह, चेयर पर्सन प्रतिनिधि नगर परिषद, भिवानी।



पार्षदों ने अंकुर कौशिक को पेमेंट अप्रूवल कमेटी सदस्य चुना है। चुनाव में सभी पार्षदों ने आपसी भाईचारा दिखाया है। शहर के विकास में सभी पार्षदों का अहम योगदान है। आगे भी सभी को साथ लेकर शहर के विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।
-सतेंद्र मोर, उप प्रधान नगर परिषद, भिवानी।


मैंने नगर परिषद में पहली बार पार्षद के तौर पर चुनाव जीता था, अब मैं पेमेंट अप्रूवल कमेटी सदस्य चुना हूं। मुझे वोट देने वाले सभी पार्षदों का आभार जताने के साथ-साथ मैं यह भी विश्वास दिलाता हूं कि शहर के विकास में कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी और प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य समान रूप से कराएंगे।

-अंकुर कोशिक, नवनिर्वाचित सदस्य पेमेंट अप्रूवल कमेटी नगर परिषद भिवानी।


मुझे चुनाव लड़ने के लिए विधायक के बेटे ने उकसाया था, लेकिन ऐन वक्त पर मेरे साथ धोखा किया गया है। मैं और मेरी पत्नी कविता यादव दोनों ही वार्ड 11 और 12 से पार्षद चुने गए हैं। हम अपने वार्डों में विकास के काम करवा रहे हैं। पेमेंट अप्रूवल कमेटी सदस्य चुनाव को लेकर मुझे आश्वासन दिया गया था और पार्षदों का समर्थन होने की बात कही थी, मगर बैठक में सब बदल गया।
-कर्मबीर यादव पार्षद वार्ड 11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article