{"_id":"666621be8a3ce057fd09b7b4","slug":"kiran-chaudhary-was-targeted-in-the-review-meeting-of-congress-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-118464-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कांग्रेस की समीक्षा बैठक में निशाने पर रहीं किरण चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: कांग्रेस की समीक्षा बैठक में निशाने पर रहीं किरण चौधरी
Mon, 10 Jun 2024 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 10 Jun 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस की बैठक में तोशाम से विधायक किरण चौधरी के समर्थक को मंच पर बुलाने पर हंगामा हो गया।
भिवानी। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे राव दान सिंह के हार की समीक्षा करने के लिए बुलाई गई बैठक में तोशाम से विधायक किरण चौधरी के समर्थक को मंच पर बुलाने पर हंगामा हो गया। राव दान के सिंह के समर्थक कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। इस दौरान राव दान सिंह ने अपनी हार के लिए इशारों ही इशारों में किरण चौधरी को जिम्मेदार बताकर कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि किरण चौधरी कार्यालय के उद्घाटन पर साथ रहीं और फिर साथ बैठकर मुखालफत कीं। उन्होंने कहा कि चौधरी धर्मबीर सिंह मेरे मित्र हैं और वो मंत्री बनते हैं तो मुझे खुशी होगी।
रविवार को कांग्रेस में कलह एक बार फिर उजागर हुई। राव दान सिंह भिवानी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर समीक्षा करने पहुंचे। इस दौरान किरण चौधरी समर्थक को मंच पर बुलाने पर दान सिंह समर्थकों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में राव दानसिंह ने सबसे पहले पूरे संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं का शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि हमने भाजपा की साढ़े चार लाख के मार्जिन को 40 हजार पर लाए।
साथ ही हार को लेकर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने तो कोई कसर नहीं छोड़ी। जो कमी रही वो नेताओं की रही। उनका इशारा किरण चौधरी की तरफ था। उन्होंने शुरू में बिना नाम लिए कहा कि पूरे हरियाणा को पता है कि किसने क्या किया। फिर दावा किया कि इस बार हरियाणा में भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी। वहीं, चुनाव के दौरान किरण चौधरी द्वारा राव दानसिंह पर फोन न उठाने, किसी कार्यक्रम की सूचना न देकर अनदेखी के आरोप लगाए थे। इस पर राव दानसिंह ने कहा कि कोई अनदेखी नहीं की, जिसने बहाना बनाना हो वो ऐसे आरोप लगाते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किरण चौधरी कार्यालय के उद्घाटन पर साथ रहीं और फिर साथ बैठकर मुखालफत कीं। कहा कि चौधरी धर्मबीर सिंह मेरे मित्र हैं। वो मंत्री बनते हैं तो मुझे खुशी होगी। दानसिंह ने महेंद्रगढ़ जिला मेंं अपनी हार व राव इंद्रजीत के जादू चलने के सवाल पर कहा कि वहां इंद्रजीत का कोई जादू नहीं चला। वहां भाजपा अंतिम समय में कई भ्रम फैला गई, जिसे हम चाहकर भी समय की कमी के चलते पार नहीं पा सके।
हरियाणा में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी : राव दान सिंह
तोशाम। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे राव दान सिंह ने कहा कि 400 पार का नारा देने वाले 250 भी पार नहीं कर पाए। हरियाणा प्रदेश में आने वाले समय में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी।
तोशाम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने बिना नाम लिए कांग्रेस विधायक किरण व उनकी बेटी पूर्व सांसद श्रुति चौधरी पर कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि दोनों ने अपना दायित्व नहीं निभाया। पार्टी में कुछ लोग ऐसे हैं, जो साथ रहकर भी दगा कर गए। हार की समीक्षा करते हुए हाईकमान को अवगत करवाएंगे। इस बार इतना जरूर है कि हारकर भी हम जीत गए।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी बेहतर प्रदर्शन करते हुए पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अपने अहीरवाल क्षेत्र में हार का कारण हमारी खामियां भी रही हैं। इस मौके पर सतबीर खानक, सूरजमल बल्लू आलमपुर, राजेंद्र सरपंच, सीताराम सिंगल, प्रदीप बंसल ईशरवाल, विकास , सोमबीर , नरेंद्र, रमेश पंघाल, संदीप , प्रहलाद, जयसिंह, दिलबाग आदि मौजूद थे।