फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Kiran Chaudhary's advice to Hooda: You are old now

किरण चौधरी की हुड्डा को सलाह:उम्र हो गई अब आराम करो, बावरिया द्वारा जिला प्रभारियों की लिस्ट रोकने पर ली चुटकी

Thu, 26 Dec 2024 04:24 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 26 Dec 2024 04:24 PM IST
सार

किरण ने बाबा साहब को लेकर कांग्रेस के विरोध पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस ने अंबेडकर को लेकर कभी कुछ नहीं किया। कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब को संविधान से छेड़छाड़ की।

विज्ञापन
Kiran Chaudhary's advice to Hooda: You are old now
राज्यसभा सांसद किरण चौधरी - फोटो : संवाद

विस्तार

राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने कांग्रेस व हुड्डा को निशाने पर लिया है। किरण ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा को उनकी उम्र का लिहाज करते हुए आराम करने की सलाह तक दे डाली है। साथ की कांग्रेस को ईवीएम की बजाय अपनी अंदरूनी फूट से निपटने को कहा है। राज्यसभा सांसद किरण चौधरी वीरवार को अपने विजय नगर आवास पर मीडिया से रूबरू हुई।

विज्ञापन


किरण ने हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान द्वारा जारी की गई जिला प्रभारियों की लिस्ट प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया द्वारा रोके जाने पर अपने पुराने अंदाज में हुड्डा को निशाने पर लिया। किरण ने कहा कि ये तो होना ही था। पहले इनके निशाने पर मैं रहती थी। अब मैं नहीं रही तो इनकी आपसी लड़ाई सामने आ गई।
विज्ञापन




किरण ने हंसते हुए हुड्डा को उम्र के हिसाब से अब आराम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अच्छा होता हुड्डा नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए किसी नए नेता को मौका देते तो नई उर्जा आती। पर उन्हें आज भी सरकारी कोठी व गाड़ी दिखती है। वहीं किरण चौधरी ने आरोप लगाया कि हरियाणा में हार के बाद कांग्रेस ईवीएम पर ठीकरा फोड़ती है। जबकी जहां कांग्रेस जीत जाती है वहां चुप रहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को ईवीएम की बजाय अपनी अंदरूनी फूट पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किरण ने बाबा साहब को लेकर कांग्रेस के विरोध पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस ने अंबेडकर को लेकर कभी कुछ नहीं किया। कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब को संविधान से छेड़छाड़ की। बनी बनाई सरकारों को तोड़ा गया और आपातकाल लगाया गया। अब कांग्रेस अपनी इस कमी को छिपाने के लिए नौटंकी कर रही है। इस दौरान किरण चौधरी ने संसद के बाहर भाजपा व कांग्रेस नेताओं में हुई धक्का मुक्की पर भी कांग्रेस की गलती बताई। किरण ने कहा कि कांग्रेस ने ऐसा कर देश हित में पेश होने वाले कई बिल व कानूनों को हंगामे की भेंट चढ़ा दिया। साथ की उन्होंने एक देश, एक चुनाव तथा एक देश, एक कानून को लिए लाए जा रहे बिल को सही बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed