फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Kiran assured solution to the protesting farmers

Bhiwani News: धरनारत किसानों को किरण ने दिया समाधान का आश्वासन

Sat, 08 Feb 2025 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 08 Feb 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
Kiran assured solution to the protesting farmers
खरकड़ी सोहान में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसान। 
तोशाम। खरकड़ी सोहान में अनिश्चितकालीन धरना दे रहे किसानों को किरण चौधरी ने उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी के निर्देशानुसार उनके प्रतिनिधि एडवोकेट हरिसिंह सांगवान धरना दे रहे किसानों के बीच पहुंचे और किसानों की राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी से फोन पर बात कराई।
विज्ञापन

इस पर पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने किसानों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। धरने पर पहुंचे एडवोकेट हरि सिंह सांगवान ने सांसद किरण चौधरी को फोन कर किसानों की मांगों से अवगत करवाया, किरण चौधरी ने कहा कि किसानों की जो समस्या है उनका जल्द ही समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी।
विज्ञापन

एडवोकेट हरिसिंह सांगवान से ग्रामीणों ने बताया कि सिंचाई विभाग की एनओसी के बिना निगाना कैनाल नहर को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इस नहर से करीबन 20 गांव को पीने का पानी मिलता है। नहर क्षतिग्रस्त करने से उक्त गांवों में पीने के पानी का संकट गहरा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि ब्लास्टिंग की परमिशन न होते हुए भी ज्यादा पावरफुल ब्लास्टिंग की जा रही है। इससे किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। साथ ही सरेआम ओवरलोड चलता है। ग्रामीणों का आरोप है कि करोड़ों रुपये का राजस्व घोटाला किया जा रहा है। ग्रामीणों ने राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी से खनन माफिया व उनसे मिले हुए अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।


एडवोकेट हरिसिंह सांगवान ने कहा कि किसानों के साथ किसी प्रकार से अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। किसान देश का अन्नदाता है। सांगवान ने बताया कि राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी को मांगों से अवगत कराया गया है। इस मौके पर पंचायत समिति के वाइस चेयरमैन सुनील भारीवास, सुभाष बापोडा, रामकुमार, विनोद, संजय, नरेंद्र लारा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed