फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Killed two elderly from cold

ठंड ने ली दो बुजुर्गों की जान

Tue, 23 Dec 2014 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी Updated Tue, 23 Dec 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन

जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ते जा रहा है। अलग-अलग स्थानों पर कड़ाके की ठंड के चलते दो बुजुर्गों की मौत हो गई। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाए गए। एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। इससे पहले भी ठंड के चलते पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


लगातार बढ़ती ठंड अब जानलेवा साबित हो रही है। बुजुर्गों के लिए यह सबसे अधिक खतरनाक है। ठंड से हालत बिगड़ने पर रविवार देर रात बृजवासी कॉलोनी वासी करीब 60 वर्षीय बाबूलाल को परिजन उपचार के लिए इमरजेंसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के अनुसार ठंड के कारण उसे हृदयघात हुआ। सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। मामले में बीटीएम चौकी इंचार्ज अमीर सिंह ने बताया कि बुजुर्ग बाबूलाल को ठंड के कारण हृदयघात हुआ। जिसमें उसकी जान गई। मृतक के बेटे विजय कुमार के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


दूसरा मामला रेलवे स्टेशन के नजदीक का रहा। यहां दोपहर करीब 12 बजे मुख्य गेट के पास एक साधु मृत पाया गया। करीब 60 वर्षीय मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई। जीआरपी से एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि मृतक साधु है, जो भगवा कपडे़ पहने हुए है। दाएं हाथ पर नाम गुदा है जो पढ़ा नहीं जा रहा। ठंड के कारण साधु की मौत हुई है। पहचान के लिए शव को सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed