फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Kidnapped, hung upside down in a room and beaten

Bhiwani News: अपहरण कर कमरे में उलटा लटकाकर पीटा

Mon, 12 Aug 2024 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 12 Aug 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped, hung upside down in a room and beaten
भिवानी। गांव बापोड़ा में एक युवक का अपहरण कर उसे कमरे में उलटा लटकाकर पिटाई करने का आरोप लगा है। आरोपियों पर जातिसूचक शब्द कहने के भी आरोप हैं। सदर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव बापोड़ा निवासी रमेश ने बताया कि नौ अगस्त को उनका 23 वर्षीय बेटा घर पर नहीं मिला। वह उसे ढूंढते हुए टैंक चौक बापोड़ा के पास पहुंचे तो उसे उसका बेटा लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उसने बेटे से पूछा तो उसने बताया कि होटल मालिक नवीन, ललित, उनके दोस्त अजय, आशीष उर्फ ढक्कन ने मिलकर उसे जबरन बाइक पर बैठाया और फिर होटल के पीछे बने कमरे में ले जाकर वहां उसे उलटा लटकाकर पीटा गया।
विज्ञापन

आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक शब्द कहे। इसके बाद उसे अधमरा कर आरोपी टैंक चौक के पास फेंककर भाग गए। सदर पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटा रही है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने सभी दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed