फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Khushboo Bhaker shines with her accurate aim, daughter of Bawanikheda carves a new identity in archery

Bhiwani News: सटीक निशाने से चमकीं खुशबू भाकर

Mon, 03 Nov 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 03 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Khushboo Bhaker shines with her accurate aim, daughter of Bawanikheda carves a new identity in archery
खिलाड़ी खुशबू भाकर को सम्मानित करते  चेयरमैन सुन्दर अत्री।
बवानीखेड़ा। कस्बा निवासी 17 वर्षीय खुशबू भाकर तीरंदाजी के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी अलग पहचान बना रही है। हाल ही में उसने 24 से 30 अक्तूबर तक पंजाब के भटिंडा स्थित गुरुकाशी विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता में 50 मीटर तीरंदाजी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में देशभर की करीब 188 विश्वविद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। खुशबू के इस प्रदर्शन ने न केवल उसके परिवार बल्कि पूरे बवानीखेड़ा क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन


प्रशिक्षक विकास उर्फ मंगल भाकर ने बताया कि खुशबू ने करीब पांच वर्ष पहले गांव के दादी गौरी खेल मैदान में उनके मार्गदर्शन में तीरंदाजी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियां सीखने के बाद उसने सब जूनियर नेशनल और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में कई पदक जीते। वर्ष 2024 में जयपुर में आयोजित सब जूनियर नेशनल तीरंदाजी स्पर्धा में खुशबू ने रजत पदक हासिल किया था।
विज्ञापन


खुशबू वर्तमान में राजकीय महिला महाविद्यालय बवानीखेड़ा में स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा है। उसके पिता किसान और माता गृहिणी हैं। तीन बहनों में सबसे छोटी खुशबू का बचपन से ही खेलों के प्रति गहरा रुझान रहा है। खुशबू ने कहा कि उसका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने का है और वह आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नगर पालिका अध्यक्ष ने किया खिलाड़ी का सम्मान

नगरपालिका के पूर्व वाइस चेयरमैन दिलबाग भाकर की भतीजी खुशबू भाकर के पदक जीतने पर रविवार को नगर पालिका परिसर में उसका सम्मान किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन सुंदर अत्री, वाइस चेयरमैन बजरंग तंवर, सुखबीर थोरी, बलदेव भाकर, मन्नु भाकर और दलबीर भाकर मौजूद रहे। सभी ने खुशबू को सम्मानित कर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

खिलाड़ी खुशबू भाकर को सम्मानित करते  चेयरमैन सुन्दर अत्री।

खिलाड़ी खुशबू भाकर को सम्मानित करते  चेयरमैन सुन्दर अत्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed