{"_id":"68b348a05d9ea4b0eb0c3b25","slug":"kharif-crop-was-destroyed-due-to-breaking-of-khanak-minor-all-india-kisan-sabha-inspected-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-138952-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: खानक माइनर टूटने से खरीफ फसल बर्बाद, अखिल भारतीय किसान सभा ने किया मुआयना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: खानक माइनर टूटने से खरीफ फसल बर्बाद, अखिल भारतीय किसान सभा ने किया मुआयना
Sun, 31 Aug 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। अखिल भारतीय किसान सभा की टीम ने बवानीखेड़ा क्षेत्र के सीपर, बोहल और रोहनात गांवों में किसानों से मिलकर खानक माइनर टूटने से बर्बाद हुई खरीफ फसलों का मुआयना किया। किसानों ने बताया कि 24 अगस्त को सुंदर ब्रांच नहर के ओवरफ्लो होने के कारण माइनर मोगा नंबर 4600 लैफ्ट के पास टूट गई। प्रशासन की कोशिशों के बावजूद माइनर चार दिन बाद 28 अगस्त को बंद हो पाई लेकिन खेतों में आज भी तीन से चार फीट पानी जमा है।
खरीफ की फसल में बाजरा, ज्वार, कपास, मूंग, ग्वार, ईख और धान शत प्रतिशत खराब हो गई, जो पकाई की अवस्था में थी। इससे किसानों की फसल पर पूरी लागत लग चुकी थी।
सुरेंद्र फोगाट और मंगल सिंह सुरा ने बताया कि सबसे ज्यादा नुकसान सीपर गांव में हुआ। वर्तमान स्थिति यह है कि पशुओं के लिए चारा भी भारी मात्रा में कम पड़ रहा है। टीम के सदस्यों में अखिल भारतीय किसान सभा बवानीखेड़ा के प्रधान राजेश कुंगड, तहसील सचिव रामोतार भाकर, वेद प्रकाश खेड़ी और अनूप शर्मा बलियाली शामिल थे।