फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   kenra bank loot, disclosure, police, one arrest

48 घंटे में ही केनरा बैंक लूट का खुलासा, एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Thu, 06 Aug 2020 07:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
kenra bank loot, disclosure, police, one arrest
बैंक लुट मामले में पकड़ा गया आरोपी युवक पुलिस गिरफ्त में। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
रिवाड़ीखेड़ा गांव में केनरा बैंक से हथियारों के बल पर 4.78 लाख की लूट का पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। बैंक लूट की वारदात का संभवत: इतने कम समय में यह पहला खुलासा है। पुलिस ने सोनीपत के तूर्कपुर के एक युवक को गिरफ्तार किया है। अवैध पिस्तौल के साथ पकड़े इस युवक ने खुलासा कि उसने ही अपने तीन साथियों के साथ बैंक लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने बैंक लूट ही नहीं चांग में पेट्रोल पंप, नारनौंद में ऑयल मिल से लूट, गोहाना में भी लूट को अंजाम दिया था। फिलहाल आरोपी से अवैध पिस्तौल और बैंक से लूटे गए रुपयों में से 55 हजार की राशि बरामद किया गया है। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि चार अगस्त की सुबह करीब साढ़े 11 बजे रिवाड़ीखेड़ा गांव में स्थित केनरा बैंक की शाखा से चार बदमाश चार लाख 78 हजार 935 की राशि लूट ले गए थे। तीन युवक मुंह पर मास्क और हाथों में पिस्तौल लेकर बैंक में घुसे थे जबकि चौथा बाहर ही स्वीफ्ट कार को स्टार्ट रखे हुए था। बदमाश रुपये लूटने के बाद सैय गांव की ओर भागे। रास्ते में गांव के सरपंच के बेटे ने उनका पीछा किया तो उस पर भी गोली चलाई। बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी में तीन युवक हथियारों के साथ नजर आ रहे थे। पुलिस ने लूट का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

अवैध हथियार के साथ खड़ा है युवक, कपड़ों में समानता पर आया काबू
वारदात के बाद से ही डीएसपी वीरेंद्र के नेतृत्व में सदर थाना, सीआईए, साइबर सेल और एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ की संयुक्त टीमें मामले की जांच में जुटी थी। इसी दौरान सुबह करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सैय गांव से महम की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक युवक खड़ा है। जिसकी गतिविधियां संदिग्ध है और वह आने-जाने वाले वाहनों को देख रहा है। उसने जो कपड़े पहने है, वे लूट में शामिल युवक से मिलते हैं। जिसके बाद सीआईए से एचसी सलिन अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे और संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। जांच की तो उसके पास 315 बोर का अवैध हथियार और 55 हजार रुपये मिले। युवक की पहचान 20 वर्षीय सोनीपत जिले के गांव तूर्कपुर वासी विनय उर्फ चिंटू के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश फौजी है लूट का मास्टर माइंड, कार जाने का किया इंतजार
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवक विनय चिंटू ने खुलासा किया कि उसने ही अपने तीन साथियों सैय निवासी दिनेश फौजी, गांव शामलो जींद वासी शिवम और जिला कैथल वासी नवीन बब्बल के साथ मिलकर बैंक लूट की वारदात को अंजाम दिया। दिनेश फौजी रिवाड़ीखेड़ा के नजदीकी गांव सैय से है। उसने ही बैंक लूट की योजना बनाई थी। योजना के अनुसार उन्होंने पहले सुबह करीब नौ बजे बैंक की रेकी की। इसके बाद सुबह करीब 10 बजे आए तो बैंक के बाहर एक लाल रंग की कार खड़ी थी। जिससे उन्हें लगा कि अंदर कोई है। ऐसे में बैंक के बाहर ही कच्चे रास्ते में अपनी स्वीफ्ट कार खड़ी कर कार जाने का इंतजार करने लगे। कार जाने के बाद सुबह करीब साढ़े 11 बजे वे बैंक में गए और लूट की वारदात को अंजाम दिया।
दिनेश फौजी ने तैयार किया था नया गैंग
महज 20 से 25 वर्ष की उम्र के युवकों की इस गैंग का मुखिया दिनेश फौजी है। उसी ने अलग-अलग जिलों के युवकों को अपने साथ लिया। गिरफ्तार किया गया युवक विनय चिंटू के पिता का निधन हो चुका है। उसके दो और भाई है, जो नौकरी करते हैं। विनय की उनसे नहीं बनती तो वह घर छोड़कर आ गया। उसके बाद से दिनेश फौजी के पास ही रह रहा है। 2018 से ये गैंग सक्रिय है। विनय ने खुलासा किया कि बैंक लूट की वारदात के बाद वे जींद की ओर भागे थे, ताकि पुलिस उन्हें पकड़ न सके।
इन वारदातों का हुआ खुलासा
- विनय ने खुलासा किया कि उसने ही 13 जुलाई को दिनेश फौजी, नवीन बब्बल, शिवमल शामलो के साथ मिलकर चांग गांव में राजबीर पेट्रोल पंप से एक लाख 7023 रुपये की लूट को अंजाम दिया।
- विनय ने ही दिनेश फौजी, सतीश के साथ मिलकर पलसर बाइक पर नारनौंद में मित्तल ऑयल मिल से गन प्वाइंट पर 40980 रुपये छीने। जिसका हांसी के नारनौंद में 21 फरवरी को केस दर्ज है।

- 2018 में गोहाना-पानीपत रोड पर दिनेश फौजी व अन्य लड़कों के साथ मिलकर दूध की एक पिकअप लूटी।
वर्जन-
बैंक लूट की वारदात का खुलासा हो गया है और पुलिस ने एक आरोपी सोनीपत के विनय चिंटू को गिरफ्तार किया है। विनय ने अपने साथियों के नाम भी बताए हैं, जिन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। बैंक लूट की सारी योजना सैय गांव के दिनेश फौजी की थी। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
- वीरेंद्र सिंह, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed