{"_id":"67feb29c6b4e7ab0c00abed8","slug":"kavya-won-bronze-medal-in-national-pencak-silat-competition-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-132752-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में काव्या ने जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में काव्या ने जीता कांस्य पदक
विज्ञापन
राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी के साथ स्कूल स्टाफ।
भिवानी। 10 से 12 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के स्व. बीआर यादव इंडोर खेल स्टेडियम में खेलो इंडिया अश्मिता पेंचक सिलाट लीग सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें गांव सांगा के एक निजी स्कूल की छात्रा काव्या ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। पदक विजेता छात्रा के सम्मान में स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य तौर पर विद्यालय प्रबंधन कारिणी समिति के सदस्य रमेश कुमार मंदेरना, परमेंद्र मंदेरना, कैप्टन अनिल फौगाट व नरेश सोलंकी, डीपीई दीपक कुमार पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्या रजनी खेड़ा ने की। इस दौरान पदक विजेता छात्रा काव्या को सम्मानित करते उसके साथ-साथ उनके कोच दीपक कुमार की भी मेहनत एवं प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि एक खिलाड़ी की प्रतिभा तराशने में कोच की भी बराबर की मेहनत होती है।
प्राचार्या रजनी खेड़ा ने उपस्थित विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि खिलाड़ी काव्या ने राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर न केवल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है, बल्कि विद्यालय व गांव का नाम देश भर में रोशन करने के अलावा अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणा बनी है। इस मौके पर समस्त स्कूल स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।