{"_id":"66048d2dacc19422620d0934","slug":"kaushal-yojana-employee-and-laborer-die-in-suspicious-condition-bhiwani-news-c-125-1-bwn1004-115193-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कौशल योजना के कर्मचारी और मजदूर की संदिग्ध हालत में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: कौशल योजना के कर्मचारी और मजदूर की संदिग्ध हालत में मौत
Thu, 28 Mar 2024 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 28 Mar 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। क्षेत्र में संदिग्ध हालात में दो लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक कौशल योजना का कर्मचारी था जबकि दूसरा खानक में काम करने वाला मजदूर था। पुलिस ने दोनों की मौत का कारण हृदयाघात माना है। इसलिए मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज कर दोनों मामलों में पुलिस ने इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
भिवानी पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने बताया कि सेवानगर निवासी 35 वर्षीय धर्मेंद्र कौशल विकास योजना के तहत जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का कर्मचारी था। उसकी शादी वर्ष 2014 में हुई थी। धर्मेंद्र की तबियत मंगलवार शाम बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बीटीएम पुलिस चौकी के जांच अधिकारी अजय कुमार ने परिजनों के बयान दर्ज किए।
वहीं, खानक में काम करने वाले 41 वर्षीय हरमेंद्र की भी अचानक तबियत बिगड़ने पर बुधवार को मौत हो गई। हरमेंद्र तीन बच्चों का पिता था। तोशाम पुलिस थाने के जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। संवाद