{"_id":"a380ea1c684763aeec5257664289c1a9","slug":"kassie-killing-five-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्सी मारकर पंच की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्सी मारकर पंच की हत्या
भिवानी
Updated Mon, 25 Aug 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलखपुरा गांव के पंच की कस्सी मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। शव सुबह जलघर के पीछे खेत में चारपाई पर मिला। सूचना पर थाना पुलिस के अलावा फोरेंसिक, सीआईए, साइबर सेल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनाें को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
घटना शनिवार देर रात की है। अलखपुरा निवासी 35 वर्षीय जोगेंद्र लांबा का शव अलखपुरा के जलघर के पीछे खेतों में चारपाई के ऊपर मिला। खेत के ठेकेदार ने इसकी सूचना पुलिस तथा ग्रामीणों को दी। जैसे ही इस घटना की सूचना गांव में पहुंची पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर थाना प्रभारी अजीत सिंह कादियान, एएसआई टेकराम, फोरेंसिक टीम से डॉ. रविन्द्रपाल, डॉ. पवन, सीआईए से भीमसिंह, कुलदीप मोर, साइबर सैल से राजेराम आदि मौके पर पहुंचे और आसपास जांच शुरू की।
विज्ञापन
कॉल डिटेल से हो सकता है हत्या का खुलासा
परिजनों के अनुसार, जोगेंद्र के पास रात करीब आठ बजे एक फोन आया था। जिसके बाद वह घर से निकला मगर वापस नहीं लौटा। अब पुलिस फोन कॉल डिटेल निकलवाकर मामले की जांच की तैयारी कर रही है। घटनास्थल पर मौजूद परिजनों ने बताया कि जोगेन्द्र शनिवार रात्रि तकरीबन 8 बजे तक घर पर था। उसके पास एक फोन आया। जिसके बाद वह घर से बाहर गया। सुबह सूचना मिली कि जोगेंद्र का शव खेत में चारपाई पर पड़ा है। पंच जोगेन्द्र पंच की हत्या के बाद गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है। पंच जोगेंद्र की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व महेन्द्रगढ़ जिले के गांव राजावास में हुई थी। उसे दो साल का पुत्र मयंक है।