{"_id":"681fa2dae79166e57a012abd","slug":"karn-singh-gothra-became-the-chairman-of-loharu-cooperative-society-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-133923-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कर्ण सिंह गोठड़ा बने लोहारू कोऑपरेटिव सोसाइटी के चेयरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: कर्ण सिंह गोठड़ा बने लोहारू कोऑपरेटिव सोसाइटी के चेयरमैन
Sun, 11 May 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 11 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
लोहारू। द लोहारू मल्टीपरपज प्राइमरी एग्रीकल्चर कोऑपरेटिव सोसाइटी के संपन्न हुए चुनाव में गांव गोठड़ा निवासी पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी कर्ण सिंह श्योराण को चेयरमैन चुना गया। चेयरमैन कर्ण सिंह ने इसके लिए सभी सदस्यों का आभार जताया।
उन्होंने बताया कि फरटिया केहर निवासी कुलबीर सिंह को सर्वसम्मति से वाइस चेयरमैन चुना गया। वे सभी सदस्यों को साथ लेकर कृषि और किसान विकास में काम करेंगे। किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने पर विशेष तौर पर काम किया जाएगा। लोहारू क्षेत्र किसान बाहुल्य है। इसलिए यहां पर कृषि क्षेत्र में विशेष योजनाबद्ध कार्य करना बहुत जरूरी है। इस दौरान उमेद सिंह विकास अधिकारी, भूप सिंह छिल्लर इन्स्पेक्टर, महिपाल सिंह प्रबंधक, जगदीश जांगड़ा मौजूद थे।
शहीदों की याद में रक्तदान शिविर आज
भिवानी। सैनी कल्याण परिषद की ओर से 11 मई रविवार को सुबह 10 से 12 बजे तक चौधरी बंसीलाल सामान्य अस्पताल ब्लड बैंक में देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. रघुवीर शांडिल्य, विशिष्ट अतिथि चौ. बंसीलाल अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. मोनिका सांगवान व दीवान चंद मौजूद रहेंगे।