फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Jumpers snapped, trees fell, and power supply was disrupted at 221 locations.

Bhiwani News: जम्पर टूटे, पेड़ गिरे, 221 जगह बिजली आपूर्ति ठप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Jumpers snapped, trees fell, and power supply was disrupted at 221 locations.
हिसार। हिसार बिजली सर्कल में बिजली आपूर्ति व्यवस्था सोमवार रात और मंगलवार को जम्पर टूटने व पेड़ गिरने से चरमरा गई।। 11 केवी और 33 केवी लाइनों में खराबी के कारण कुल 221 स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित हुई। इससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


बिजली वितरण निगम के रिकॉर्ड के अनुसार 11 केवी फीडरों पर 217 और 33 केवी नेटवर्क पर चार जगह फॉल्ट आए। अधिकारियों के अनुसार अधिकांश खराबियां जम्पर टूटने और पेड़ गिरने से हुईं। कुछ स्थानों पर इंसुलेटर पंचर और कंडक्टर टूटने के कारण भी आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन


11 केवी फीडरों पर जम्पर टूटने के मामले सबसे अधिक रहे। वहीं 33 केवी लाइनों पर जम्पर और कंडक्टर टूटने से आपूर्ति बाधित हुई। विभागीय कर्मचारियों ने सूचना मिलते ही मरम्मत शुरू की। अधिकांश फीडरों की बिजली निर्धारित समय में बहाल कर दी गई। बारिश के बाद बिजली की खपत सामान्य रही। मंगलवार को सर्कल में 138.87 लाख यूनिट बिजली की खपत दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में लंबे कट

सातरोड, सिंघवा खास, जवाहर नगर और सातरोड इंडस्ट्रियल एरिया में करीब दो-दो घंटे बिजली गुल रही। सिसाय, कालीरमण, मसूदपुर और भानू क्षेत्र में भी एक से ढाई घंटे तक कट लगे।


तकनीकी खराबियों से बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है। संवेदनशील लाइनों की निगरानी बढ़ाने और नियमित रखरखाव के निर्देश दिए हैं। इससे भविष्य में ब्रेकडाउन कम करने में मदद मिलेगी।
- सुशील कुमार, इंचार्ज, कंट्रोल रूम, बिजली वितरण निगम, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed