फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   judo, comptetion

लड़कों में भिवानी के हरीश, लड़कियों में अन्नू ने मारी बाजी

Tue, 26 Nov 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
judo, comptetion
जिला जूडो एसोसिएशन द्वारा राज्य स्तरीय जूनियर जूडो चैंपियनशिप का सोमवार को भीम स्टेडियम समापन समारोह आयोजित किया गया। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी अनिल चहल ने कहा कि हरियाणा सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं चला रही हैं। महिलाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। समाज सेविका सविता मान ने कहा कि भिवानी खेल नगरी के नाम से पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।
विज्ञापन

जिला जूडो एसोसिएशन के प्रधान राजेश अहलावत व महासचिव अजीत बामला ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, सुनीता घणघस, वीरेंद्र यादव, अनिल परमार, मनोज कुरुक्षेत्र, सतपाल सोनीपत, संदीप सिंह सोनीपत, सुभाष कोच, पायल कोच, विक्रम कोच, सुरेश सैनी, रामनिवास कोच, जोगेंद्र कोच, मा. मोहन नागर, पवन सैनी, सुंदर, कटार सिंह सांगवान, मीनू सोलंकी, बिशंबर कायत मैनेजर भी मौजूद थे।
विज्ञापन

ये रहे परिणाम : खेलों के समापन पर हुए मुकाबलों में लड़कों में 55 किलोग्राम भारवर्ग में हरिश भिवानी ने प्रथम, नितेश सिरसा ने द्वितीय, सोनू गुरुग्राम ने तृतीय, 60 किलोग्राम में भिवानी के मोहित ने प्रथम, चरखी दादरी के विपिन ने द्वितीय, सोनीपत के अजय ने तृतीय, 66 किलोग्राम में कुरुक्षेत्र के नितिन ने प्रथम, हिसार के मुकेश ने द्वितीय, भिवानी के विक्रम ने तृतीय, 81 किलोग्राम में रोहतक के अतुल ने प्रथम, सोनीपत के प्रियांशू ने द्वितीय, झज्जर के विनय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में 44 किलोग्राम में भिवानी की अनु ने प्रथम, कैथल की पूजा ने द्वितीय, रोहतक की अनुराधा ने तृतीय, 48 किलोग्राम भारवर्ग में गुरुग्राम की रेखा ने प्रथम, रोहतक से मानसी ने द्वितीय, कैथल से मनीषा ने तृतीय, 52 किलोग्राम में भिवानी से स्वीटी ने प्रथम, गुरुग्राम से सिमरन ने द्वितीय, महेंद्रगढ़ से मोनिका ने तृतीय, 57 किलोग्राम में भिवानी से अंकिता ने प्रथम, प्रियंका ने द्वितीय, सावित्री ने तृतीय, 63 किलोग्राम भारवर्ग में सोनीपत से प्रीती ने प्रथम, कुरुक्षेत्र से सनदलप्रीत ने द्वितीय, भिवानी से आरती ने द्वितीय, 70 किलोग्राम भारवर्ग में भिवानी से आरजू ने प्रथम, सोनीपत से रितू ने द्वितीय, महेंद्रगढ़ से रुचिका ने द्वितीय, 78 किलोग्राम में भिवानी से नूतन ने प्रथम, फरीदाबाद से सोनिया ने द्वितीय, जींद से अनीता ने तृतीय, अधिकतम 78 किलोग्राम भारवर्ग में पानीपत से मुस्कान ने प्रथम, कैथल से स्मृति ने द्वितीय, करनाल से आरती ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed