फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Jp dalal

संक्रमण से किसी की जान न जाने पाए: जेपी दलाल

Tue, 18 May 2021 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Jp dalal
प्रदेश के कृषि एवं पशु पालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि कोविड संक्रमित रोगियों के उपचार के लिए राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य संबंधी संसाधनों का पुख्ता प्रबंध किया है। प्रशासनिक अधिकारी एवं चिकित्सक आपसी तालमेल बनाकर कार्य करें ताकि किसी भी व्यक्ति की संक्रमण के कारण जान न जाए।
विज्ञापन

कृषि एवं पशु पालन मंत्री सोमवार को स्थानीय जिला ग्रामीण विकास प्राधिकरण के सभागार में कोविड-19 को लेकर अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्रदेशभर में ऑक्सीजन, वेंटीलेटर, बेड तथा मेडिसन सहित सभी प्रकार के सामान की समुचित व्यवस्था की गई है। संक्रमण के दृष्टिगत दो-तीन दिनों में जिला के सभी गांवों में सैनिटाइजर का छिड़काव किया जाए। गांवों में आइसोलेशन सेंटर स्थापित किए जाए ताकि लोगों को ग्राम स्तर पर ही सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। आइसोलेशन सेंटरों में संक्रमित लोगों की निगरानी रखने के लिए टीमें गठित की जाए। अगर किसी व्यक्ति को आइसोलेशन सेंटर से अस्पताल में ले जाना पड़े तो उसे एंबुलेंस की सुविधा मुहैया करवाई जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संक्रमण की जांच के साथ-साथ वैक्सीनेशन की टीमों में बढ़ोतरी की जाए ताकि अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा सकें। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। सभी प्रशासनिक अधिकारी एवं चिकित्सक टीम भावना के साथ कार्य करें, ताकि जिले में कोविड के कारण होने वाली मृत्यु दर में कमी लाई जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्थानीय सिविल अस्पताल में कोविड से संक्रमित आने वाला कोई भी रोगी वापस नहीं जाना चाहिए। रोगी को अस्पताल में सभी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधित सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध करवानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत से सिविल अस्पताल में रोगियों को प्रदत्त की जा रही सुविधाओं के बारे में वार्ड स्तर पर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed