फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   JJP president ajay chautala spoke that if farmer leader wants so deupty cm dushyant may be mediater for talking with central govt

किसान नेता केंद्र सरकार से बात करना चाहें तो उपमुख्यमंत्री दुष्यंत मध्यस्थता करने के लिए तैयार : अजय चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
JJP president ajay chautala spoke that if farmer leader wants so deupty cm dushyant may be mediater for talking with central govt
देवीलाल सदन में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्य? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा है कि किसान आंदोलन की आड़ में विपक्षी पार्टियों के लोग अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने की कोशिश में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसान नेता केंद्र सरकार से चर्चा करना चाहते हैं तो डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला केंद्र से बातचीत करके मध्यस्थता करवाने के लिए तैयार हैं। वे बुधवार को स्थानीय देवीलाल सदन में जेजेपी सदस्यता अभियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।
विज्ञापन

अजय चौटाला ने कहा कि भोलेभाले किसानों को गुमराह करने वाले विपक्षी नेताओं की सोच किसानों का भला करने की नहीं है। उन्होंने ने कहा कि प्रदेश की बीजेपी-जेजेपी की गठबंधन सरकार किसान हित में कार्य कर रही है।
विज्ञापन

इस दौरान वे कार्यकर्ताओं से मिले और उनकी समस्याओं को जाना। बैठक के बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब में जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसान हित में बहुत सारी योजनाएं लागू की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार देशभर में सबसे ज्यादा फसलों पर किसानों को एमएसपी दे रही है, जबकि पड़ोसी राज्यों में बहुत कम फसलों पर किसानों को एमएसपी दिया जा रहा है। वहीं उन्होंने भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल के बारे पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि विपक्षी दलों का काम सिर्फ किसानों को बरगलाने का रह गया है। उन्होंने कहा कि पहले विपक्षियों ने नए तीन कानूनों के नाम पर किसानों को बरगलाया और अब भूमि अधिग्रहण कानून के नाम पर किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। इस अवसर पर राज्यमंत्री अनूप धानक, पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, राजदीप फौगाट, सतेंद्र राणा, कमलेश सैनी, अनिता यादव, जिला अध्यक्ष विजय गोठड़ा, दादरी जिला अध्यक्ष नरेश द्वारका, रामफल फौजी, बलदेव घणघस, ईश्वर मान, डॉ. शंकर भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed