फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Jind youth accused of harassing her for dowry by marrying her to escape rape case

Bhiwani News: जींद के युवक पर लगाए दुष्कर्म केस से बचने के लिए शादी कर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

Sat, 08 Feb 2025 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 08 Feb 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
Jind youth accused of harassing her for dowry by marrying her to escape rape case
भिवानी। जींद निवासी एक युवक पर भिवानी की युवती ने दुष्कर्म केस से बचने के लिए शादी कर फिर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला पुलिस थाना में आरोपी युवक सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताड़ना की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

भिवानी निवासी युवती ने आरोप लगाया कि 2018 में वह मामा के घर गई थी। वहां पर जींद जिला के नरवाना निवासी युवक ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। गत तीन अप्रैल 2019 को आरोपी उसे भिवानी बस स्टैंड से बहला फुसलाकर चंडीगढ़ ले गया था। वहां एक होटल मं उसे जूस में नशे का पदार्थ मिलाकर पिला दिया और उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए। जब उसे होश आया तो उसने इस पर एजराज जताया।
विज्ञापन

आरोपी ने उससे कहा कि उसके साथ शादी नहीं की तो वह उसे बदनाम कर देगा। इसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म केस से बचने के लिए उससे झांसे में लेकर शादी कर ली। कुछ दिन बाद ही ससुराल में उसे दहेज के लिए तंग किया जाने लगा। उसके पति ने का कि उसने अंतरजातीय विवाद करने पर सरकार से मिलने वाले तीन लाख रुपये के लिए शादी की थी और बाद में उस पर बाइक व दहेज का सामान लाने का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने एक लड़की को जन्म दिया। इसके बाद तो ससुराल वाले उस पर मायके से दहेज लाने का अधिक दबाव बनाने लगे। इस बाबत उसने परिजनों को बताया। मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी गई। आरोपी पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ महिला पुलिस थाना में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed