फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Jewelery worth lakhs stolen from a closed house, neighbor informed about the incident

Bhiwani News: बंद मकान में किए लाखों के आभूषण चोरी, पड़ोसी ने दी वारदात की जानकारी

Mon, 24 Jul 2023 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 24 Jul 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth lakhs stolen from a closed house, neighbor informed about the incident
भिवानी। नई बस्ती की गली नंबर पांच के एक बंद मकान में चोरों ने लाखों कीमत के आभूषणों पर हाथ साफ कर डाला। चोरी की वारदात की सूचना पड़ोसी ने मकान मालिक को दी। जिसके बाद घर पहुंचकर चोरी हुए सामान का आकलन किया वहीं वारदात की सूचना औद्योगिक पुलिस थाना में दी। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नई बस्ती निवासी साधुराम शर्मा ने बताया कि उसका बड़ा बेटा अपने परिवार के साथ फरीदाबाद रहता है। उसकी पत्नी उर्मिला देवी और वह करीब एक सप्ताह पहले अपने बेटे के पास फरीदाबाद गए थे। उनका मकान बंद था। 22 जुलाई की सुबह उसके पड़ोसी डॉ मोहनलाल ने फोन पर मकान के अंदर चोरी की सूचना दी। जिसके बाद घर पहुंचकर देखा तो अंदर गेट का ताला टूटा हुआ था। चोर घर के अंदर से दो तोले सोने की चेन, चार सोने के नोज पिन व दो जोड़ी सोने के टॉप्स, दो जोड़ी चांदी की पाजेब व दस चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद पता लगा कि दो बाइक सवार युवक यहां गली में चक्कर लगा रहे थे। मकान की दीवार फांदकर एक युवक अंदर घुसा जबकि दूसरा युवक बाइक पर गली में रेकी करता दिखाई दिया। कुछ लोग गली में आते देखकर हार्न बजाकर बाइक सवार युवक भाग गया, जबकि अंदर चोरी करने वाला युवक भी माल पर हाथ साफ कर छत के रास्ते से भाग निकला। इस संबंध में पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरी का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed