{"_id":"62bde079b274e42b304abfc9","slug":"jewelery-and-cash-worth-rs-12-lakh-stolen-from-two-houses-in-obra-bhiwani-news-hsr635547740","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओबरा में दो घरों से 12 लाख रुपये के जेवरात व नगदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओबरा में दो घरों से 12 लाख रुपये के जेवरात व नगदी चोरी
विज्ञापन
बहल (भिवानी)। क्षेत्र के गांव ओबरा में बुधवार की रात चोरों ने दो घरों से करीब 12 लाख रुपये की कीमत के जेवरात व नकदी चोरी कर सनसनी फैला दी। घर के सदस्यों की मौजूदगी के बाद भी दोनों घरों में हुई चोरी की सुबह होने तक किसी को भनक भी नहीं लगी। घटना की सूचना मिलने पर बहल पुलिस के अलावा डीएसपी लोहारू व सीआईए भिवानी की टीमों ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।
भिवानी से पहुंची फोरेंसिक एक्सपर्ट्स व डॉग स्कवॉड की टीमें चोरी की वारदात को सुलझाने के लिए वीरवार दिनभर जांच करती रही। घटना बुधवार की रात करीब एक से तीन बजे की बीच की बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की जांच से पुलिस ने प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया है कि वारदात में चार लोग शामिल थे, जिन्होंने अपने मुंह कपड़े से ढक रखा था। चोर पहले मार्केट कमेटी बहल के सेवानिवृत्त कर्मचारी जयसिंह शर्मा के घर में घुसे। जयसिंह के घर से चोरों ने सोने की दो चेन, नौ जोड़ी पाजेब, सोने की एक अंगूठी, एक जोड़ी कड़ूले, कानों के बालियां व करीब 30 हजार रुपये की नकदी चोरी की। चोर घर में रखे दो टीन देसी घी के भी अपने साथ ले गए।
इसके बाद में चोरों ने ओबरा के मीर सिंह श्योराण के घर सेंधमारी की और लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। मीर सिंह श्योराण के घर से चोरों ने चार सोने की अंगूठी, सोने की तीन चैन, दो जोड़ी टोपस, तीन सोने के लॉकेट, चार सोने की चूड़ियां, सोने की एक तागड़ी, सोने की चार तिल्ली, सोने की तीन जोड़ी कानों के बाले, चांदी के पांच सिक्कों के अलावा 6 जोड़ी पाजेब सहित अन्य जेवरात व चार हजार रुपये की नकदी ले गए। घटना के समय मीर सिंह अपने खेत में गया था, जबकि घर में उसकी पत्नी व लड़की नीचे सोए हुए थे, जबकि लड़के का परिवार घर के ऊपर बने कमरे में सोये हुए थे। वारदात का सुबह होने पर पता चल सका। इसके अलावा चोरों ने ओबरा में ही राजपाल के घर में भी चोरी का प्रयास किया पर वहां घर में किसी के जाग जाने पर वे घर में चोरी नहीं कर सके।
विज्ञापन
चोरों ने करीब 45 मिनट खंगाला जयसिंह का घर
चोरों ने बुधवार रात को पहले मार्केट कमेटी के पूर्व कर्मचारी जयसिंह शर्मा के घर को निशाना बनाया। अनुमान है कि जयसिंह के घर में चोर रात करीब एक बजे घुसे। चोर जयसिंह शर्मा के घर के पीछे छोटी दीवार को फांद कर घर में घुसे और वहां से पिछले दरवाजे से घर के अंदर गए। घर में चोरों ने अधिकतर कमरों को खंगाला और करीब 45 मिनट तक सामान तलाशा। जाते समय चोर घर के मैन गेट से निकले और जाते समय दरवाजा खुला छोड़ गए।
मीर सिंह के घर से फ्रिज से पानी की बोतल भी ले गए
चोर दूसरी वारदात मीर सिंह श्योराण के घर की, जिसमें वो घर के साथ लगते एक खंडहर मकान से होकर मकान की छत पर पहुंचे। छत से चोर सीढ़ियों से होकर मकान के अंदर घुसे, जहां पर मकान मालिक की पत्नी और बेटी सोयी हुई थी। चोरों ने घर में करीब एक घंटा तक सामान को खंगाला पर किसी को भनक भी नहीं लगी। चोरों ने घर में पहले एक संदूक खोला तो वहां उसे दूसरी अलमारियों और संदूक की चाबियां मिल गई और फिर चोरों ने तसल्ली से घर में चोरी की। चोरों ने जाते समय फ्रीज से पानी की बोतल भी निकाली और जाते समय उसे फेंक गए।
ग्रामीण बोले, चोरों का आया हुआ है गिरोह
चोरी की वारदात होने का समाचार सुनकर बड़ी संख्या में लोग मीर सिंह श्योराण व जयसिंह शर्मा के घर पहुंचे। लोगों ने बताया कि चोरों की संख्या चार थी, जिसे गांव के ही एक लड़के ने देखा था। पर, उसने सोचा कि या तो ये किसी के मेहमान होंगे या फिर किसी खेत से पानी लगाने के बाद लौटे होंगे। वहीं, पुलिस को एक स्कूल में लगे सीसीटीवी की फुटेज से भी यह अनुमान लगा है कि चोर संख्या में चार थे। लोगों ने बताया कि यह एक गिरोह है, जो योजनाबद्ध तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम देता है।
वर्जन::
ओबरा गांव में दो घरों में चोरी की वारदात का समाचार मिला है। स्थानीय पुलिस के अलावा सीआईए की दो टीमें, फोरेंसिक एक्सपर्ट्स व डॉग स्क्वॉड की टीमें जांच में जुटी है। पुलिस का पूरा प्रयास रहेगा कि चोरी की वारदात को अतिशीघ्र सुलझाया जाए। पुलिस ने आरोपियों के आने जाने के रास्ते की पहचान कर ली है।
- महेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, बहल।