फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   JCB runs on illegal platforms

Bhiwani News: हाई कोर्ट के आदेश पर सब्जी मंडी में तोड़ी आढ़तियों की दुकानों के आगे बनाई फड़, अवैध चबूतरों पर चली जेसीबी

Tue, 14 May 2024 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 14 May 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
JCB runs on illegal platforms
भिवानी की सब्जी मंडी में हुए अवैध कब्जों पर चलाया पीला पंजा। 
भिवानी। हाईकोर्ट के आदेश पर लंबे अर्से बाद भिवानी की रोहतक रोड सब्जी मंडी में आढ़तियों की दुकानों के आगे लगाई गई फड़ व अवैध चबूतरों पर प्रशासन ने जेसीबी चलाई। हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के डीएमईओ की मौजूदगी में अधिकारियों ने जेसीबी से सब्जी मंडी की दुकान नंबर एक से 34 तक खाली जगह पर बनाई गई अवैध फड़ को जेसीबी से धराशायी करा डाला। वहीं ऊंचे चबूतरों को भी जेसीबी ने तोड़ दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से सब्जी मंडी के आढ़तियों में भी रोष बढ़ गया। वहीं इस कार्रवाई का विरोध भी जताया, लेकिन प्रशासन की जेसीबी मंगलवार देर रात तक अवैध निर्माण पर चली।
विज्ञापन

सब्जी मंडी में दुकान नंबर एक से 34 तक आढ़तियों के लिए बनाई गई है। इन दुकानों के आगे करीब सौ फुट खुली जगह थी, लेकिन कई सालों से यहां बास की टाटी से अवैध फड़ बना डाली। कई फड़ तो किराये पर भी दी गई थी। पहले भी प्रशासन ने इन्हें हटाने का प्रयास किया था, मगर विरोध के चलते नहीं हटी थी, अब हाईकोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन ने मंगलवार सुबह मंडी में करीब 36 अवैध फड़ों को तोड़ डाला। वहीं दुकानों के आगे सड़क पर बनाए गए चबूतरों पर भी पीला पंजा चला।
विज्ञापन

सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सुशील लोटा ने कहा कि प्रशासन तानाशाही अपना रहा है। व्यापारियों के साथ काफी गलत किया है। काफी सालों तक तो कृषि विपणन बोर्ड आढ़तियों से फड़ों का किराया वसूलता रहा अब उन्हें अचानक ही बिना किसी नोटिस के तोड़ डाला। इससे व्यापारियों को भी काफी नुकसान हुआ है। वहीं मौके पर मौजूद हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के डीएमईओ श्यामसुंदर गोयल ने बताया कि हाई कोर्ट के आदेश पर वीडियोग्राफी के साथ अवैध फड़ व अवैध रूप से बनाए चबूतरे तोड़े गए हैं, जिसकी रिपोर्ट भी हाई कोर्ट को भेजी जाएगी। पूरी कार्रवाई जिला प्रशासन के आदेश पर की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed