फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Jaya Sharma passed UPSC exam by securing 248th rank.

Bhiwani News: जया शर्मा ने 248वीं रैंक हासिल कर यूपीएससी की परीक्षा की पास

Tue, 16 Apr 2024 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 16 Apr 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Jaya Sharma passed UPSC exam by securing 248th rank.
जया शर्मा को बधाई देते उसकी मां नीतू शर्मा व मामा सुनील शर्मा।
बहल(भिवानी)। 248वीं रैंक हासिल कर यूपीएससी की परीक्षा पास करने वाली हिसार निवासी (मूल रूप से भिवानी जिले बड़वा गांव निवासी) डीएसपी जया शर्मा की सफलता पर बहल में खुशी का आलम है। जया की बहल में ननिहाल है।
विज्ञापन

सिविल सर्विस में जया को मिली सफलता के बाद से उसके ननिहाल में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। जया की सफलता पर उसके मामा भाजपा बहल मंडल प्रधान सुनील शर्मा ने बताया कि जया शर्मा शुरू से ही मेधावी रही है। उसने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी व आईआईटी दिल्ली से एमएससी की डिग्री हासिल करने के बाद से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी शुरू की थी। पिछली साल जया ने एचपीएससी में आठवीं रैंक हासिल कर डीएसपी बनी थी। जया का लक्ष्य तो आईएएस बनना था जो उसकी कड़ी मेहनत व लगन से हासिल हुआ है।
विज्ञापन

सुनील शर्मा ने बताया कि जया शर्मा ने हमेशा प्रोडक्टिव स्टडी पर फोकस किया है। वह हमेशा बिना किसी स्ट्रेस के एक्जाम देती रही है व हमेशा विषय की गहराई तक जाती है। जया की सफलता में उसके दादा रुकमणी शर्मा, पिता प्रमोद शर्मा, व माता नीतू शर्मा का विशेष सहयोग रहा है। वहीं जया शर्मा की सफलता पर प्रदेश के वित्त मंत्री जेपी दलाल, बहल के भाजपा कार्यकर्ता सुनील सिरसी, पूर्व सरपंच गजानंद अग्रवाल, अजय बिधनोई, पवन शर्मा सुरपुरा, डॉ. विजेंद्र सुरपुरा कलां, सतबीर चैहड़, विस्तारक रमेश जांगड़ा, सिवानी भाजपा मंडल प्रधान विक्रम जांगड़ा, लोहारू प्रधान कै. रामफल श्योराण सहित अन्य लोगों ने खुशी जताते हुए जया शर्मा को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed