फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Jat Luhari death case in bhiwani Lab report confirms the liquor was genuine, no adulteration found

जाटूलुहारी में मौत मामला: लैब में रिपोर्ट सही मिली शराब, कोई मिलावट नहीं; गांव का सील ठेका दोबारा खोला जाएगा

Sat, 17 Jan 2026 10:13 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 17 Jan 2026 10:13 AM IST
सार

जाटूलुहारी के शराब ठेके से मस्ती माल्टा देसी शराब के संबंधित बैच की लैब रिपोर्ट सही पाई गई है। जांच में शराब के केमिकल एनालिसिस सही पाए गए हैं। इसके बाद संबंधित बैच पर प्रदेशभर में लगाई गई रोक हटा दी गई है और गांव का सील किया गया शराब ठेका खोलने के आदेश भी दिए गए हैं।

विज्ञापन
Jat Luhari death case in bhiwani Lab report confirms the liquor was genuine, no adulteration found
गांव जाटूलुहारी में स्थित शराब का ठेका। - फोटो : संवाद

विस्तार

जाटूलुहारी गांव में देसी शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत और पांच लोगों की तबीयत बिगड़ने के मामले में नया मोड़ आया है। जिला आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग से कराए गए शराब सैंपल की लैब रिपोर्ट सही पाई गई है। इसके बाद पूरे प्रदेश में मस्ती माल्टा देसी शराब के सात जनवरी 2026 के बैच नंबर 1807 से संबंधित शराब पर लगाई गई रोक हटा दी गई है। वहीं गांव में सील किया गया शराब ठेका भी दोबारा खोला जाएगा।

विज्ञापन


भिवानी जिले के जाटूलुहारी गांव में बुधवार सुबह 35 वर्षीय जितेंद्र नामक युवक की देसी शराब पीने के बाद मौत हो गई थी जबकि गांव के पांच अन्य लोग बीमार हो गए थे। उन्हें तत्काल जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। वीरवार को पांच में से चार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई जबकि एक का निजी अस्पताल में उपचार जारी है।
विज्ञापन


शराब ठेके की जांच रिपोर्ट में मस्ती माल्टा देसी शराब का केमिकल एनालिसिस सही पाया गया। इसके बाद आबकारी एवं कराधान विभाग ने संबंधित बैच पर प्रदेशभर में लगी पाबंदी हटा दी। जाटूलुहारी मामले के बाद इस बैच से संबंधित प्रदेश के सभी शराब ठेकों पर बिक्री पर रोक लगाई गई थी ताकि अगर शराब जहरीली या मिलावटी होती तो उसके सेवन से जनहानि रोकी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


देसी शराब के अधिक सेवन से मौत की आशंका बढ़ी
लैब रिपोर्ट सही आने के बाद अब जितेंद्र की मौत के मामले में अधिक शराब के सेवन की आशंका प्रबल हो गई हैं। पोस्टमार्टम करने वाले फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने प्रारंभिक तौर पर मृतक के कपड़ों और पेट में केमिकल के अधिक अंश मिलने की संभावना जताई है। हालांकि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।


अधिकारी के अनुसार
जाटूलुहारी के शराब ठेके से मस्ती माल्टा देसी शराब के संबंधित बैच की लैब रिपोर्ट सही पाई गई है। जांच में शराब के केमिकल एनालिसिस सही पाए गए हैं। इसके बाद संबंधित बैच पर प्रदेशभर में लगाई गई रोक हटा दी गई है और गांव का सील किया गया शराब ठेका खोलने के आदेश भी दिए गए हैं। -अजय सरोहा, डिप्टी एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर, भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed