फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Janwadi Naujawan Sabha took out a candle march on Kashmir attack

Bhiwani News: जनवादी नौजवान सभा ने कश्मीर हमले पर निकाला कैंडल मार्च

Thu, 24 Apr 2025 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 24 Apr 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Janwadi Naujawan Sabha took out a candle march on Kashmir attack
जनवादी नौजवान सभा के सदस्य व शहर के लोग पहलगाम घटना पर कैंडल मार्च निकालते हुए।
भिवानी। भारत की जनवादी नौजवान सभा ने कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 26 निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या की निंदा की। शहर में विरोध स्वरूप कैंडल मार्च निकाला व दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की मांग की है। सभा ने हमले के शिकार पर्यटकों की असामयिक मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन

मृतकों की याद नेहरू पार्क भिवानी में शोक सभा रखी गई और उनकी याद में दो मिनट मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के संयोजक अनुराग ने की। इस अवसर पर सभा के संयोजक अनुराग ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद आतंकवादियों द्वारा यह दूसरा बड़ा हमला किया गया है। कैंडल मार्च नेहरू पार्क से होते हुए घंटाघर, सराय चौपटा व नए बाजार होते हुए हांसी गेट पर खत्म हुआ। इस अवसर पर कामरेड ओम प्रकाश, कामरेड रवि खन्ना, सुमित बराड़, अजय घुसकानी, सुखदेव पालवास, नरेश शर्मा सुखदर्शन सरोहा, रतन कुमार जिंदल, रामफल देशवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed