{"_id":"65525b26d0dbee72c10a7e78","slug":"jangid-community-created-a-separate-identity-in-the-country-mp-dharmbir-singh-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-8664-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांगिड़ समाज ने देश में बनाई अलग पहचान : सांसद धर्मबीर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांगिड़ समाज ने देश में बनाई अलग पहचान : सांसद धर्मबीर सिंह
Mon, 13 Nov 2023 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 13 Nov 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
सांसद धर्मबीर सिंह का सम्मान करते गणमान्य लोग।
तोशाम। सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा है कि जांगिड़ समाज ने देश में अलग पहचान बनाई है। सृष्टि के निर्माण से लेकर वर्तमान विकास तक विश्वकर्मा की संतानों का खून पसीना लगा है। सांसद सोमवार को युवा हरियाणा जांगड़ा समाज चेरिटेबल ट्रस्ट तोशाम द्वारा आयोजित विश्वकर्मा दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। सांसद ने समाज द्वारा बनाई जा रही धर्मशाला के निर्माण के लिए 11 लाख की राशि का सहयोग देने की घोषणा की। साथ ही भविष्य में दोबारा मदद के लिए भी भरोसा दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता तोशाम के सरपंच राजेश तंवर ने की। पूर्व विधायक शशिरंजन परमार, समाजसेवी राजेन्द्र जैन कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। समाज की ओर से सांसद चौ. धर्मबीर सिंह सहित सभी अतिथियों का मंच पर फूल मालाओं व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। विश्वकर्मा भवन तोशाम के प्रधान जसवंत जांगड़ा द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया। मंच का संचालन अनिल झांवरी ने किया। सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि इस समाज ने देश का गर्व और मर्यादा बढ़ाने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि जांगिड़ समाज ने जिस प्रकार से समर्पण और सेवा की भावना से कार्य किया है और देश की सेवा की है उससे नए भारत का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि कारीगरों की सूझबूझ के सामने बड़े-बड़े इंजीनियर फेल हैं। उन्होंने कहा कि अब व्यवस्था परिवर्तन का समय है की कारीगरों को उनका हक कैसे मिले। सांसद ने कहा कि पीएम मोदी ने इस संबंध में कई निर्णय लिए की कारीगर को उसका हक कैसे मिले। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति को आने वाली पीढ़ियों तक समर्पण की भावना से आगे बढ़ाने की जरूरत है। समाज सेवी राजेंद्र जैन ने धर्मशाला में एक कमरा बनवाए जाने की घोषणा की। पंचायत समिति चेयरपर्सन सोनू पंघाल ने चार लाख की राशि देने की घोषणा की। वीरपाल खरकिया ने रागनियों के माध्यम से खूब मनोरंजन किया। इस मौके पर पूर्व विधायक शशिरंजन परमार, धर्मबीर नेहरा, डॉ. जितेंद्र कुमार, पंचायत समिति चेयरपर्सन प्रतिनिधि सोनू पंघाल, रामनिवास जांगड़ा, सुनील वर्मा नंबरदार, ओमप्रकाश सुथार, बनवारीलाल जांगड़ा, डॉ नरेश जांगड़ा, साधुराम जांगड़ा, तेलूराम जांगड़ा, नरेश कुमार जांगड़ा, प्रताप जांगड़ा, संजय जांगड़ा, रामफल, मंगल नाफरिया, सरपंच राजेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।