फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Jan Sangharsh Samiti raised the demand for a high level inquiry into the Nagar Parishad scam

जन संघर्ष समिति ने नप घोटाले की उच्चस्तरीय जांच की उठाई मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Jan Sangharsh Samiti raised the demand for a high level inquiry into the Nagar Parishad scam
नगर परिषद घोटाले की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जन संघर्ष समिति भिवानी ने नगर परिषद घोटाले की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच की मांग को लेकर जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला को ज्ञापन दिया। समिति के संयोजक कामरेड ओमप्रकाश के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कैनाल रेस्ट हाउस के पास समता पार्क में पहुंचे डॉ. अजय सिंह चौटाला से मुलाकात की और नगर परिषद भिवानी में किए गए घोटाले की न्यायिक जांच पर चर्चा की।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. अजय चौटाला को बताया कि घोटाले की 14 करोड़ 71 लाख की राशि में रिकवरी न के बराबर हुई है, स्थानीय व विजिलेंस पुलिस ने रिकवरी के लिए आरोपियों का दोबारा पुलिस रिमांड नहीं मांगा। उन्होंने कहा कि इस घोटाले के सूत्रधार अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। उनको जानबूझ कर बचाने की कोशिश की जा रही है। इसलिए इस घोटाले की जांच सीबीआई या पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के वर्तमान जजों की एक पीठ की देखरेख में हो। प्रतिनिधिमंडल में मास्टर शेरसिंह, रतन जिंदल, सज्जन कुमार सिंगला, बलबीर सिंह बजाड़, रामफल देशवाल, मास्टर राज सिंह जताई, अनूप राठी, राजबीर सिंह बोहरा, दिलबाग ढुल व नरेंद्र धनाना शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed