फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Jamalpur-Tosham road jammed on the road for six and a half hours after getting upset

Bhiwani News: जमालपुर-तोशाम रोड की खस्ताहाल से क्षुब्ध होकर साढ़े छह घंटे सड़क पर जाम

Thu, 06 Jul 2023 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 06 Jul 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Jamalpur-Tosham road jammed on the road for six and a half hours after getting upset
धरना प्रदर्शन करते गांव जमालपुर के ग्रामीण।
बवानीखेड़ा। गांव जमालपुर में वीरवार को ग्रामीणों ने जमालपुर-तोशाम रोड की खस्ता हालत से क्षुब्ध होकर रोड को साढ़े छह घंटे तक जाम रखा। रोड जाम की सूचना पाकर थाना बवानीखेड़ा से थाना प्रभारी श्री भगवान मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया परंतु ग्रामीण नहीं माने और मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचने की बात पर अड़ गए।
विज्ञापन

बाद में बीएंडआर के अधीक्षक अभियंता, उपमंडल अभियंता व जेई मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने की बात कही। ग्रामीणों का कहना था कि पिछले साल 26 सितंबर को भी उन्होंने इसी समस्या के समाधान को लेकर रोड जाम किया था और उस दौरान भी अधिकारियों ने मात्र आश्वासन दिया था। जिस पर करीब एक वर्ष का समय बीतने के बाद भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीणों ने अधीक्षक अभियंता को करीब एक किलोमीटर लंबे क्षतिग्रस्त रोड की दुर्दशा का मुआयना करवाया। काफी देर की नोकझोंक के बाद ग्रामीणों में सहमति बनी और जाम खोलने पर राजी हुए। करीब साढ़े छह घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। जाम लगने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जिससे यातायात काफी प्रभावित हुआ। तोशाम व हांसी जाने वाले अधिकतर वाहनों को वाया तोशाम बवानीखेड़ा मार्ग से होकर गुजरना पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार जमालपुर में हांसी-तोशाम मार्ग बहुत ही खस्ता हाल है। जिसको लेकर उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि तीन साल से गांव के बस स्टैंड से लेकर तोशाम की तरफ ढाई किलो मीटर का टुकड़ा जर्जर अवस्था में पड़ा है। रोड के गहरे गड्ढे बने हुए हैं। जिस कारण आए दिन दुर्घटना होती रहती है। जिस कारण वाहनों आवागमन में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है
ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दिनों में तो हालात और भी नाजुक हो जाते हैं, ग्रामीणों का आरोप है कि इस बारे उन्होंने कई बार अधिकारियों को अवगत करवाया परंतु उनकी समस्या का समाधान आज तक नहीं किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि इसी परेशानी के चलते उन्होंने पिछले वर्ष 26 सितंबर को भी रोड जाम किया था तब भी उन्हें विभाग के उच्च अधिकारी द्वारा मात्र आश्वासन दिया गया परंतु रोड के सुधार के लिए आज तक कोई व्यवस्था नहीं की गई। रोड की समस्या से तंग होकर वीरवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे ही ग्रामीणों ने वाहनों को रोड के बीच तिरछा खड़ा कर मार्ग को बंद कर जाम लगा दिया। काफी देर बाद पीडब्ल्यूडी के बाद में पुलिस ने अधीक्षक अभियंता सुरेंद्र देशवाल, उपमंडल अभियंता सुनील कुमार व जेई पवन कुमार मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि उक्त रोड का एस्टीमेट बनाकर विभाग को भेज रखा है, परंतु ग्रामीणों ने बताया कि इस रोड पर करीब एक डेढ़ किलोमीटर आबादी तक पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। इस बात पर जवाब देते हुए अधीक्षक अभियंता ने बताया कि एस्टीमेट को रिवाइज कर दोबारा से सीमेंटेड रोड बनाने के लिए भेजा जाएगा और एक सप्ताह के अंदर रोड का काम शुरू कर दिया जाएगा। तब जाकर ग्रामीणों ने जाम खोला।

गांव जमालपुर में ग्रामीणों ने खस्ता हालत रोड की समस्या को लेकर जाम लगाया था। ग्रामीणों ने बीएंडआर के अधीक्षक अभियंता ने आश्वासन के बाद जाम खोल दिया।
- श्री भगवान, थाना प्रभारी, बवानीखेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article