फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Jaipur-Bhiwani train service to resume today, passengers to get relief

Bhiwani News: आज से शुरू होगा जयपुर-भिवानी ट्रेन का संचालन, यात्रियों को मिलेगी राहत

Sat, 01 Nov 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 01 Nov 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Jaipur-Bhiwani train service to resume today, passengers to get relief
भिवानी के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
भिवानी। जयपुर-भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का संचालन आज से शुरू हो गया है। इस ट्रेन के शुरू होने से यात्रियों और खाटू श्याम के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। देवउठनी एकादशी के अवसर पर राजस्थान के खाटू गांव में आयोजित श्याम जन्मोत्सव में हर साल भिवानी और आसपास के जिलों से हजारों श्रद्धालु मत्था टेकने के लिए रवाना होते हैं। रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन और विशेष शेड्यूल तैयार किया गया है।
विज्ञापन

भिवानी से जयपुर और रेवाड़ी जाने वाली नियमित ट्रेनों में इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। ऐसे में जयपुर-भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस के संचालन से यात्रियों की भीड़ का दबाव कम होगा। कुछ श्रद्धालु भिवानी से रेवाड़ी तक की ट्रेनों में सफर कर वहां से रींगस के लिए ट्रेन पकड़कर खाटू पहुंचते हैं।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 09733 जयपुर-भिवानी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन जयपुर से प्रतिदिन सुबह सात बजे रवाना होकर दोपहर 2:20 बजे भिवानी पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 09734 भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन भिवानी से शाम 4:05 बजे रवाना होकर रात 11:25 बजे जयपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ट्रेन मार्ग में ढेहर का बालाजी, नींदर बैनाड, चौमू सामोद, गोविंदगढ़ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवड़ा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाड़ली और चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इसमें 9 साधारण श्रेणी के डिब्बे और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 11 डिब्बे होंगे।
इसके अलावा गाड़ी संख्या 09633 रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन के संचालन को भी आगे बढ़ाया गया है। यह ट्रेन 31 अक्तूबर, 1, 4, 7, 8, 14, 15, 21, 22, 28 और 29 नवंबर को (कुल 11 ट्रिप) रेवाड़ी से रात 10:50 बजे रवाना होकर 1:35 बजे रींगस पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 09634 रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 1, 2, 5, 8, 9, 15, 16, 22, 23, 29 और 30 नवंबर को (11 ट्रिप) रींगस से रात 2:20 बजे रवाना होकर सुबह 5:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह ट्रेन अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कावंट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में डेमू रैक के 16 डिब्बे होंगे।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09637 रेवाड़ी-रींगस स्पेशल ट्रेन भी 31 अक्तूबर, 1, 2, 5, 8, 9, 15, 16, 22, 23, 29 और 30 नवंबर को (कुल 12 ट्रिप) रेवाड़ी से सुबह 11:45 बजे रवाना होकर दोपहर 2:45 बजे रींगस पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 09638 रींगस-रेवाड़ी ट्रेन इन्हीं तारीखों पर (12 ट्रिप) रींगस से दोपहर 3:05 बजे रवाना होकर शाम 6:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।

यह ट्रेन कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवड़ा, नीम का थाना, कावंट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इसमें 8 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड श्रेणी के डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे होंगे। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन विशेष ट्रेनों के संचालन से खाटू श्याम मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और त्योहारों के दौरान भीड़ प्रबंधन में भी आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed