फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Jaharveer Goga fair will be held on 17th in Jhumpa Kalan

Bhiwani News: झुंपा कलां में 17 अगस्त को लगेगा जाहरवीर गोगा मेला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 09:41 PM IST
विज्ञापन
Jaharveer Goga fair will be held on 17th in Jhumpa Kalan
भिवानी। गांव झुंपा कलां में 17 अगस्त को होने वाले जाहरवीर गोगा मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार को गिगनाऊ, झुंपा कलां, झुंपा खुर्द, बारवास, बिसलवास, खेड़ा ढोला, ढाणी गागड़वास और बसीरवास समेत नौ गांवों के सरपंचों व प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई जिसमें मेले की रूपरेखा तय की गई और कई अहम फैसले लिए गए।
विज्ञापन

गांव झुंपा कलां के सरपंच प्रतिनिधि मीर सिंह नंबरदार ने बताया कि मेले के दौरान खेलों को बढ़ावा देने के लिए कुश्ती प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसमें प्रथम स्थान पाने वाले पहलवान को 31 हजार रुपये, दूसरे को 21 हजार रुपये और तीसरे स्थान के लिए 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही लड़कियों की भी कुश्ती प्रतियोगिता होगी जिसमें प्रथम पुरस्कार 5100 रुपये और द्वितीय पुरस्कार 2100 रुपये का रखा गया है। बैठक में मनजीत, विकास कुमार, संजय कुमार, सतीश बारवास, नवीन कुमार बारवास रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed