फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ITI student dies after drowning in waterworks tank

Bhiwani News: जलघर के टैंक में डूबने से आईटीआई के छात्र की मौत

Thu, 10 Sep 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 10 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
ITI student dies after drowning in waterworks tank
भिवानी। गांव बापोड़ा स्थित जलघर के टैंक में मंगलवार शाम करीब छह बजे नहाते समय 20 वर्षीय आईटीआई छात्र सौरभ की डूबने से मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ टैंक में नहाने गया था और पैर फिसलने से गहरे पानी में पहुंच गया।
विज्ञापन

गांव बापोड़ा निवासी सौरभ भिवानी के जिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पढ़ाई करता था। मंगलवार शाम वह दोस्तों के साथ जलघर परिसर में पहुंचा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। सौरभ को तैरना नहीं आता था जिसके कारण वह पानी में डूब गया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को टैंक से बाहर निकाला। बुधवार सुबह नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मृतक के पिता फूल कुमार के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता फूल कुमार ने बताया कि उसके दो बेटे हैं और सौरभ छोटा बेटा था। वह आईटीआई में पढ़ाई कर रहा था। सदर थाने के जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि बुधवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और पिता के बयान पर इत्तफाकिया मौत मामले में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed