फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   It is important for citizens to be educated : Swami Ramdev

देश के विकास के लिए नागरिकों का शिक्षित होना जरूरी : स्वामी रामदेव

Tue, 05 Mar 2024 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 05 Mar 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
It is important for citizens to be educated : Swami Ramdev
बहल। योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि व्यक्ति, समाज और देश के विकास के लिए उस देश के नागरिकों का शिक्षित व संस्कारवान होना जरूरी है। भारत देश का युवा मेहनती, ईमानदार व उर्जावान है। स्वामी रामदेव मंगलवार को बहल क्षेत्र के पातवान गांव में एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत देश का अतीत शौर्य, पराक्रम से भरा हुआ गौरवशाली रहा है। हमें देश की ताकत को बढ़ाने के लिए जाति, धर्म और भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुटता से काम करना होगा। दो तरह के कानून होते हैं। एक देश का कानून और संविधान होता है जो चुने हुए जनप्रतिनिधि बनाते हैं। दूसरा भगवान का कानून और संविधान होता है। भगवान के कानून से ही जीवन चलता है। हमें यह मानना चाहिए कि हम एक ईश्वर की संतान है और वही हमारे मां, बाप है। रामदेव ने कहा कि वे अहीरवाल में एक ऐसा संस्कारी स्कूल बनाने जा रहे हैं, जहां 100 किमी से युवा शिक्षित होने आएंगे।
विज्ञापन


बच्चों को इस होक्के से दूर राखो भाई

पातवान के ग्रामीणों से स्वामी रामदेव ने ठेठ हरियाणवी में संवाद किया। उन्होंने कहा कि जब वे हेलीपैड से आ रहे थे तो बीच रास्ते में लोगों ने हाथों में हुक्के उठा रखे थे। कहे, बाबा राम, राम। देखो भाइयो, माना आपको इसकी लत लग चुकी है। बच्चों को इस होक्के से दूर राखो भाई। या आच्छी चीज ना है। स्वामी रामदेव ने पातवान गांव में कार्यक्रम आयोजक राम सिंह के घर की छत पर जाकर खेतों में लहलहाती हुई सरसों को निहारा और कहा कि वास्तव में ग्रामीण अंचल में ही असली भारत बसता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed