{"_id":"664647c62319744560064e05","slug":"ishika-and-vihaan-stood-first-in-yoga-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-117474-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: योग में इशिका और विहान रहा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: योग में इशिका और विहान रहा प्रथम
Thu, 16 May 2024 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 16 May 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
भीम स्टेडियम में योगा करती योगा खिलाड़ी। संवाद
भिवानी। भीम स्टेडियम में वीरवार को खंड स्तरीय योगा ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके लड़कियों के वर्ग में इशिका और लड़कों में विहान ने प्रथम स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भिवानी के खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार तंवर ने की। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में भिवानी ब्लाॅक के सरकारी, गैर सरकारी व सीबीएसई स्कूलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कक्षा छटी से दसवीं तक के लड़के व लड़कियों ने प्रतिभागिता में अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के आयोजक मदन गोपाल की देख-रेख में प्रतियोगिता संपन्न करवाई गई। इस मौके पर पीटीआई मोतीलाल जांगड़ा, पीटीआई रणवीर सिंह, प्रोमिला, शारदा, अंजु लोहान, मधु व योगाचार्य रेनू वर्मा उपस्थित रहे। संवाद
ये खिलाड़ी रहे योगा ओलंपियाड में विजेता
कक्षा छठी से आठवीं तक की लड़कियों की प्रतिस्पर्धा में पहले स्थान पर डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की छात्रा इशिका, दूसरे स्थान पर पंडित सीताराम शास्त्री स्कूल की छठी की छात्रा मानसी, तीसरे स्थान पर राजकीय मिडिल स्कूल नौरंगाबाद की छात्रा सोनाक्षी, चौथे स्थान पर नेहा, पांचवें स्थान पर दीपिका व छटे स्थान पर हलवासिया विद्या विहार की छात्रा दीपिका रहीं। वहीं लड़कों की प्रतिस्पर्धा में पहले स्थान पर डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल का छात्र विहान, दूसरे स्थान पर राजकीय मिडिल स्कूल नौरंगाबाद का छात्र ध्रुव, तीसरे स्थान पर सोहन, चौथे स्थान पर एसआरएस स्कूल का छात्र दिपांशु व पांचवें स्थान हलवासिया विद्या विहार का छात्र दीपेश रहा।