फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Irrigation Minister visited Tosham and Jui grain markets

Bhiwani News: सिंचाई मंत्री ने तोशाम और जूई अनाज मंडियों का किया दौरा

Mon, 21 Oct 2024 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 21 Oct 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Irrigation Minister visited Tosham and Jui grain markets
तोशाम क्षेत्र की अनाज मंडियों के दौरे के दौरान आढ़तियों, किसानों व मजदूरों की समस्याएं सुनती श्र
तोशाम/जूई। प्रदेश की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने तोशाम और जूई की अनाज मंडियों का दौरा कर बाजरे, मूंग व कपास खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आढ़तियों, किसानों व मजदूरों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

श्रुति चौधरी ने कहा कि किसान को अनाज मंडियों में अपनी फसल बेचने में कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। फसल की खरीद कर शीघ्रता से उठान करवाने व मंडियों की साफ सफाई को भी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश। सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने मंडियों में फसल की आवक, उठान कार्य, सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आढ़तियों, किसानों व मंडी में काम करने वाले मजदूरों से भी बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनी तथा मौके पर ही अधिकारियों को तत्परता से निवारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने गेट पास, पेयजल, शौचालय, स्वच्छता आदि की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मंडी में आने वाले किसानों को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा बरसात आने की स्थिति में फसल के खराब से बचाव के पुख्ता प्रबंध किए जाएं। मंडियों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों की फसल का भुगतान निर्धारित समय पर करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर एसडीएम अश्वर सिंह नैन, डीएसपी दलीप सिंह, तहसीलदार अशोक कुमार, बीडीपीओ विनोद सांगवान, डीएमईओ श्यामसुंदर गुप्ता, सचिव सुदेश श्योराण व अनिल कुमार, पूर्व चेयरमैन शीशराम गोलागढ़, एडवोकेट हरि सिंह सांगवान व सत्यवान हसानिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed