फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   IPS Ashok Kumar's book will show that humanity also resides in khaki

Bhiwani News: आईपीएस अशोक कुमार की पुस्तक बताएगी खाकी में इंसानियत भी बसती है

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
IPS Ashok Kumar's book will show that humanity also resides in khaki
भिवानी। आईपीएस अशोक कुमार ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, सीआरपीएफ, बीएसएफ में महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए न केवल अपनी ड्यूटी के प्रति कर्तव्यनिष्ठा रखी। बल्कि ड्यूटी से भी आगे बढ़कर मानवीयता दिखाते हुए समाज में एक अमिट छाप छोड़ी है। उन्हीं के द्वारा लिखी गई पुस्तक खाकी में इंसान की आदर्श महिला महाविद्यालय में समीक्षा होगी।
विज्ञापन


समीक्षा कार्यक्रम में चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी के कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल मुख्य अतिथि होंगे। विशेष अतिथि के रूप में भिवानी के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की सचिव ज्योति मित्तल, आदर्श शिक्षण समिति के अध्यक्ष अजय गुप्ता, वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवरतन गुप्ता, वैश्य कालेज के महासचिव सुरेश गुप्ता व महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से हिंदी विभाग की प्राध्यापिका डा. पुष्पा रानी शिरकत करेंगी।
विज्ञापन


अशोक कुमार वर्ष 1989 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। आईपीएस अशोक कुमार की पहली पोस्टिंग उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में बतौर एएसपी हुई थी। अब तक के सेवाकाल के तीन दशकों में इलाहाबाद के बाद अलीगढ़, रुद्रपुर, चमोली, हरिद्वार, शाहजहांपुर, मैनपुरी, नैनीताल, रामपुर, मथुरा, पुलिस मुख्यालय देहरादून, गढ़वाल और कुमाऊं रेंज के आईजी के पद पर रह चुके हैं। इसके अलावा आईपीएस कुमार सीआरपीएफ और बीएसएफ में भी प्रतिनियुक्ति पर रह चुके हैं। इन सभी जगहों पर उन्होंने अपने व्यक्तित्व की अमिट छाप छोड़ी है। आईपीएस अशोक कुमार वर्तमान में डीजीपी उत्तराखंड के पद पर हैं। पानीपत जिला के गांव कुराना में अशोक कुमार का जन्म हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article