फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Invoices are being cut in the markets, officers are not applying masks in offices

बाजारों में काटे जा रहे चालान, दफ्तरों में मास्क नहीं लगा रहे अफसरान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Invoices are being cut in the markets, officers are not applying masks in offices
लघु सचिवालय स्थित सरकारी कार्यालय में बगैर मास्क व सामुदायिक दूरी के लगी लोगों की भीड़। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। औरों को नसीहत, खुद मियां फजीहत वाली कहावत जिले के सरकारी कार्यालयों में पूरी तरह फिट बैठ रही है। नो मास्क, नो सर्विस का रूल जिला प्रशासन ने बाजारों में लागू कर दिया है, मगर सरकारी कार्यालयों के कर्मचारी और अधिकारी ही बिना मास्क के ड्यूटी कर रहे हैं। पुलिस व प्रशासन बाजारों में बिना मास्क मिलने वालों के धड़ाधड़ चालान काट रहे हैं, लेकिन दफ्तरों में बैठे ज्यादातर अफसर और कर्मचारी मास्क नहीं लगा रहे हैं। उनके ऊपर कोई कार्रवाई भी नहीं की जाती है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के मुख्य दो-चार अधिकारियों के कार्यालयों को छोड़ दिया जाए तो पूरे लघु सचिवालय में कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं। पब्लिक डीलिंग के वे कार्यालय जहां हर रोज हजारों लोग अपने काम के लिए पहुंचते हैं, वहां भी कर्मचारी और अधिकारी बिना मास्क लगाए ही काम करते हैं। सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं किया जाता है।
विज्ञापन

कोरोना की आशंकित तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इस जुगत में लगे हैं कि किसी प्रकार जिले को इस खतरे से बचाया जा सके। उपायुक्त हर रोज मीटिंग कर प्रशासनिक अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दे रहे हैं। मगर सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी ही उनके प्रयासों को पलीता लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य गेट से ही टूटने लगते हैं नियम
मास्क लगाने का नियम तो लघु सचिवालय के गेट से ही टूटना शुरू हो जाता है। जिस दरोगा की ड्यूटी मुख्य गेट पर लगाई गई है, वह कभी मास्क नहीं लगाता। प्रदर्शन करने वाले और ज्ञापन देने आने वाले सैकड़ों लोगों से हर रोज वह मिलता है, मगर मास्क नहीं लगाता है। वहीं दूसरी ओर बाजार में पुलिस द्वारा उन लोगों के चालान किए जाते हैं, जो बिना मास्क के घूमते हैं। गेट पर तैनात दरोगा की जिम्मेदारी यह भी है कि वह बिना मास्क के वहां आने वाले लोगों को समझाए मगर वह खुद ही बिना मास्क के घूमता रहता है।
खानापूर्ति के लिए ठोड़ी पर लगाकर रखते हैं मास्क
कई कर्मचारी ऐसे भी हैं, जिनके पास मास्क तो है, मगर वेलगाते नहीं। मास्क से मुंह और नाक ढंकने की बजाय वे अपनी ठोड़ी पर अटका कर रखते हैं। अगर कोई अधिकारी वहां से आता है तो उसे सही कर लेते हैं और अधिकारी के जाने के बाद वापस उसको ठोड़ी पर टिका देते हैं।
डीसी, एसपी के कार्यालयों में नियमों का पालन
उपायुक्त रिपुदमन संह ढिल्लो, एसपी अजीत सिंह शेखावत, एडीसी राहुल नरवाल और एसडीएम संदीप अग्रवाल के कार्यालय में कोरोना नियमों का कुछ हद तक पालन किया जा रहा है। अधिकारी और सभी कर्मचारी मास्क लगाकर रखते हैं और सामाजिक दूरी का पालन भी पूरी तरह किया जाता है।

मास्क लगाना अनिवार्य
सभी कर्मचारियों का मास्क लगाना अनिवार्य है। इसके लिए उनको निर्देश भी जारी किए गए हैं। अगर कोई कर्मचारी मास्क नहीं लगाता है तो यह गलत है। इसकी समीक्षा की जाएगी। लोगों से भी अपील है कि ज्यादा जरूरी होने पर घरों से बाहर निकलें। बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करें और सामाजिक दूरी का पालन करें।
- संदीप अग्रवाल, एसडीएम, भिवानी।

एसडीएम को अपनी मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपते लोग, लेकिन किसी ने भी मास्क नहीं लगाया है। संवाद

एसडीएम को अपनी मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपते लोग, लेकिन किसी ने भी मास्क नहीं लगाया है। संवाद- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed