फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Investigation started in booking branch due to suspicion of manipulation in e-ticketing

Bhiwani News: ई-टिकटिंग में हेराफेरी की आशंका के चलते बुकिंग ब्रांच में शुरू हुई जांच

Mon, 04 Dec 2023 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 04 Dec 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Investigation started in booking branch due to suspicion of manipulation in e-ticketing
​​भिवानी का सामान्य बस स्टैंड ।
भिवानी। अंबाला के बाद ई-टिकटिंग में हेराफेरी की आशंका के चलते भिवानी डिपो की बुकिंग ब्रांच में जांच शुरू हो गई है। रोडवेज के छह कर्मचारियों पर जांच की आंच आ सकती है। विभाग की प्रारंभिक जांच में भिवानी डिपो में ई-टिकटिंग को लेकर करीब 27 लाख का गोलमाल की आशंका है। जिसको लेकर अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

अब लोकल और लंबी दूरी के रूटों पर दौड़ने वाली बसों में यात्रियों को दी जाने वाली ई-टिकटिंग के हिसाब का मिलान भी किया जा रहा है वहीं कुछ रूटों को भी रोडवेज अधिकारियों ने चिह्नित किया है, जहां ई-टिकटिंग में गड़बड़ी की संभावनाएं ज्यादा बनी हैं। जिनमें बहल, सिवानी सहित रूट शामिल हैं। अगर रोडवेज कर्मचारियों पर ई-टिकटिंग का गबन साबित होता है तो फिर उन पर कार्रवाई तय है।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य परिवहन विभाग ने प्रदेश के सभी डिपो में ई-टिकटिंग मशीन को लागू किया है। यात्रियों को ई-टिकटिंग से टिकट दी जा रही है। शुरुआत से ही इस व्यवस्था पर सवाल उठते रहे हैं, मगर अब ई-टिकटिंग में भी कर्मचारियों ने हेराफेरी का रास्ता ढूंढ लिया है। ई-टिकटिंग से टिकट का रोजाना हिसाब विभाग की बुकिंग शाखा में देना अनिवार्य है। लंबी दूरी पर चलने वाले परिचालक अगले दिन वापसी पर टिकट का हिसाब कार्यालय में जमा कराते हैं। मगर ई-टिकटिंग में कई रूटों पर लाखों का गोलमाल की आशंका है। जिनका हिसाब बुकिंग ब्रांच में भी नहीं मिल रहा है। अधिकारियों की प्रारंभिक जांच में अब तक करीब 27 लाख का गोलमाल होने का अंदेशा जताया जा चुका है। जबकि छह रोडवेज परिचालकों पर भी विभाग की जांच की आंच आने की आशंका है। हालांकि अभी तक रोडवेज अधिकारियों की तरफ से इन कर्मचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की है, मगर यह तय जरूर है कि पहले इनसे जवाब तलब होगा और फिर इन पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अंबाला डिपो में गोलमाल उजागर होने के बाद यहां ई-टिकटिंग की हेराफेरी की जांच तेज हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



रोडवेज की 215 बस रोजाना तय कर रही 38 हजार किलोमीटर की दूरी
हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के भिवानी डिपो के बेड़े में शामिल 215 रोडवेज बस रोजाना ही करीब 38 हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करती हैं। इसमें 140 बस भिवानी बस स्टैंड से चलाई जा रही हैं जबकि 40 बस तोशाम सब डिपो और 35 बस लोहारू सब डिपो से संचालित होती हैं। भिवानी में करीब 110 से अधिक लोकल व इंटर स्टेट रूट हैं। जिन पर रोडवेज की बस दौड़ लगा रही हैं। इन सभी रूटों पर रोडवेज बसों में ई-टिकटिंग से ही यात्रियों को टिकट दी जा रही है। रोजाना ही भिवानी डिपो से औसतन 25 हजार से अधिक मुसाफिर गंतव्य तक जाने के लिए सफर करते हैं। जिनसे भिवानी डिपो की रोजाना की आमदनी करीब 14 से 15 लाख रुपये के बीच आंकी जा रही है।


भिवानी डिपो में ई-टिकटिंग को लेकर बुकिंग ब्रांच की टीम जांच कर रही है। फिलहाल मामले की जांच चल रही हैं। रोडवेज बसों में यात्रियों को ई-टिकटिंग से टिकट दी जा रही है। ई-टिकटिंग में गड़बड़ी को लेकर अभी इस बारे में कुछ स्पष्ट कह पाना मुश्किल है।
-डॉ नेत्रपाल खत्री, महाप्रबंधक, भिवानी डिपो हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।

भिवानी का सामान्य बस स्टैंड ।

भिवानी का सामान्य बस स्टैंड ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed