फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Investigation of illegal mining case in Titani handed over to District Vigilance

टिटानी में अवैध खनन मामला: जिलाधीश ने अब जिला विजिलेंस को सौंपी मामले की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 09:59 PM IST
विज्ञापन
Investigation of illegal mining case in Titani handed over to District Vigilance
भिवानी। जिलाधीश नरेश नरवाल ने गांव टिटानी में जिप्सम की अवैध खनन प्रकरण की जांच जिला विजिलेंस कमेटी को सौंप दी है। अतिरिक्त उपायुक्त राहुल नरवाल इन सभी मामलों की जांच रिपोर्ट 15 दिन के भीतर उपायुक्त कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव टिटानी के खेतों में जिप्सम की अवैध रूप से खनन मामले के उजागर होने के बाद जिला खनन अधिकारी व राजस्व विभाग की टीम ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर तहकीकात की थी। जिला खनन अधिकारी की टीम को मौके पर काफी अनियमितताएं मिलीं। इसके बाद राजस्व विभाग के पटवारी से अवैध खनन की जगह की पैमाइश कराई गई। जिला खनन अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट जिला उपायुक्त को सौंपी। इसके बाद उपायुक्त ने इस मामले में अब सख्त कदम उठाए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय को गांव टिटानी में नियमों के खिलाफ जाकर अवैध रूप से जिप्सम की माइनिंग करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। इसके साथ जिलाधीश नरेश नरवाल को लोहारू के सब रजिस्ट्रार कार्यालय में 14 मार्च 2019 को नियमों के विरुद्ध रजिस्टर्ड डीड नंबर 1515 व अन्य शिकायतें भी प्राप्त हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शहर में अवैध कॉलोनियों बाबत जब उपायुक्त कार्यालय से जिला नगर योजनाकार कार्यालय से रिपोर्ट मांगी गई, तो उनकी रिपोर्ट में अगस्त 2022 तक कोई भी अवैध कालोनी संज्ञान में नहीं होने की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई थी। जिलाधीश द्वारा इन सभी शिकायतों की जांच के लिए जिला विजिलेंस कमेटी को अधिकृत किया है। जिला विजिलेंस कमेटी इन सभी मामलों की जांच करके अतिरिक्त उपायुक्त के माध्यम से अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी।

टीम ने पकड़े थे अवैध खनन में मिट्टी से भरे डंपर
खनन विभाग की टीम ने सोमवार रात को गांव टिटानी में मौके पर पहुंचकर जिप्सम की अवैध खनन की जांच की थी। टीम को मौके पर अवैध रूप से खनन करते हुए जेसीबी व डंपर मिले थे। कुछ डंपरों को टीम ने पुलिस की मदद से पकड़ा था और उन्हें थाने में लाकर जब्त करा दिया था। इसके बाद जिला खनन विभाग की टीम हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed