फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Internal exam marks will have to be submitted online

Bhiwani News: ऑनलाइन दर्ज कराने होंगे आंतरिक परीक्षा के प्राप्तांक

Sat, 01 Feb 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 01 Feb 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Internal exam marks will have to be submitted online
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी का मुख्य द्वार।
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड फरवरी, मार्च में सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा संचालित कराएगा। इसके लिए राजकीय और अराजकीय स्थायी, अस्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालयों और गुरुकुल विद्यापीठ के आईएनए अंक और सकुर्लर ग्रेडिंग प्राप्तांक ऑनलाइन भरने होंगे। इसके लिए तीन फरवरी से बोर्ड की वेबसाइट पर लिंक खुलेगा।
विज्ञापन



हरियाणा बोर्ड के सचिव अजय चोपड़ा ने बताया कि सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा फरवरी, मार्च के लिए प्रायोगिक विषयों की परीक्षाएं तीन से 18 फरवरी तक करवाईं जाएंगी। राजकीय, अराजकीय स्थायी, अस्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालयों, गुरुकुल, विद्यापीठों के आईएनए अंक और सकुर्लर ग्रेडिंग प्राप्तांक ऑनलाइन भरने होंगे। इसके लिए विद्यालय संचालक बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर आईडी पासवर्ड से लॉगिन कर तीन से 20 फरवरी तक ऑनलाइन प्राप्तांक दर्ज करें।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि तक प्राप्तांक ऑनलाइन न भरने वाले विद्यालय संचालकों को 500 रुपये प्रति परीक्षार्थी और अधिकतम 5,000 रुपये जुर्माने के साथ 21 से 23 फरवरी तक ऑनलाइन प्राप्तांक अपलोड करने होंगे। उन्होंने बताया कि संबंधित विद्यालय मुखिया समय रहते प्राप्तांक अपलोड करें। इसके बाद किसी भी प्रतिवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विद्यालय के मुखिया स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों को मिलेगा दोबारा मौका
खिलाड़ियों को परीक्षा के लिए दोबारा मौका मिलेगा। सभी विद्यालय मुखिया राज्य, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों में चयनित परीक्षार्थियों की सूचना बोर्ड को उपलब्ध करवाएं कि ऐसे परीक्षार्थी परीक्षाओं की निर्धारित तिथियों में जिन विषयों की परीक्षाओं में शामिल नहीं हो सकते तो संबंधित विद्यालय संचालक साक्ष्यों सहित ऐसे परीक्षार्थियों की सूची परीक्षा शुरू होने से 10 दिन पहले बोर्ड कार्यालय में पहुंचा दें। ताकि उनके लिए संबंधित विषयों की परीक्षाएं पुन: आयोजित करवाई जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed