फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Inter-state smuggling of opium from Rajasthan to Haryana busted, three smugglers arrested with 2.240 kg opium

Bhiwani News: तीन तस्कर 2.240 किलो अफीम सहित काबू

Sun, 10 Aug 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 10 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Inter-state smuggling of opium from Rajasthan to Haryana busted, three smugglers arrested with 2.240 kg opium
भिवानी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की फतेहाबाद यूनिट ने भिवानी जिले के थाना सिवानी क्षेत्र में शुक्रवार को हिसार-राजगढ़ रोड पर कार्रवाई करते हुए राजस्थान से हरियाणा में अफीम की अंतरराज्यीय तस्करी का भंडाफोड़ किया है। तीन तस्करों को 2.240 किलोग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने राजस्थान बॉर्डर के पास से जोधपुर निवासी तीन आरोपियों बीरमा राम उर्फ बीरबल, जोगा राम और शिव लाल को उनके वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया। एनसीबी प्रमुख एवं महानिदेशक ओपी सिंह के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा के नेतृत्व में उप पुलिस अधीक्षक जगजीत सिंह के मार्गदर्शन में यूनिट के उप निरीक्षक महेश कुमार की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि तीन तस्कर राजस्थान से अफीम लेकर हरियाणा में सप्लाई करने आ रहे हैं।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर हिसार-राजगढ़ रोड पर झुप्पा टी-प्वाइंट के निकट नाकाबंदी की गई। राजपत्रित अधिकारी की उपस्थिति में तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 2.240 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना सिवानी में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed