फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Instructions to upload 9th and 11th annual examination marks by 4th September

Bhiwani News: नौवीं और 11वीं के वार्षिक परीक्षा अंक चार सितंबर तक अपलोड करने के निर्देश

Tue, 09 Jul 2024 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 09 Jul 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Instructions to upload 9th and 11th annual examination marks by 4th September
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबद्धता प्राप्त विद्यालय शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए कक्षा नौवीं व 11वीं के विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा अंक चार सितंबर तक अपलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि जिन विद्यालयों की ओर से नौवीं व 11वीं के कुछ विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम रिजल्ट लेट ड्यू टू एलिजिबिलिटी (RLE) किया गया है, ऐसे विद्यालय बिना जुर्माना और जिन विद्यालयों द्वारा परीक्षा परिणाम रिजल्ट लेट ड्यू टू एलिजिबिलिटी (RLE) नहीं किया गया है, वे 5000 रुपये जुर्माना सहित कक्षा नौवीं व 11वीं के विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा अंक चार सितंबर तक अपलोड करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त जिन विद्यालयों की ओर से विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया है, ऐसे विद्यालय 1000 रुपये प्रति छात्र जुर्माना व 150 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क, प्रश्नपत्र शुल्क के साथ निर्धारित तिथि चार सितंबर तक विद्यालय मूल रिकाॅर्ड (दाखिला खारिज रजिस्टर, संबंधित परिणाम रजिस्टर, एनरोलमेंट सूची, रजिस्ट्रेशन सूची) सहित बोर्ड मुख्यालय में उपस्थित होकर ऑफलाइन अंक अपलोड करवा सकते हैं। डॉ. यादव ने बताया कि जो विद्यालय निर्धारित समय अवधि तक अंक अपलोड नहीं करेगा, उन विद्यालयों के लिए वार्षिक परीक्षा मार्च-2025 के आवेदन फार्म के लिए पोर्टल नहीं खोला जाएगा। इसके लिए संबंधित विद्यालय स्वयं जिम्मेदार होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed