फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Instead of making God your own, become Him yourself: Kanwar Saheb

परमात्मा को अपना बनाने के बजाय खुद उसके हो जाओ : कंवर साहेब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Instead of making God your own, become Him yourself: Kanwar Saheb
गांव दिनोद स्थित राधा स्वामी आश्रम में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का हाल-चाल पूछते कंव
दिनोद। गांव दिनोद स्थित राधा स्वामी आश्रम में रविवार को ताराचंद महाराज के 101वें अवतरण दिवस के अवसर पर सत्संग, भंडारा और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर कंवर साहेब महाराज ने उपस्थित लोगों से कहा कि परमात्मा को अपना बनाने की कोशिश न करें बल्कि स्वयं परमात्मा के स्वरूप में ढलने का प्रयास करें।
विज्ञापन

महाराज ने समझाया कि जैसे हीर रांझा बनने की प्रक्रिया से ही रांझे का रूप लेती है वैसे ही परमात्मा को लगातार याद करने और आत्मसात करने से मनुष्य भी परमात्मा स्वरूप हो सकता है। कंवर साहेब ने कहा कि जिस परमात्मा की खोज को आप आसान समझते हैं वह तलवार पर चलने जितना कठिन है।
विज्ञापन

जरा सा डगमगाना भारी परिणाम ला सकता है। उन्होंने कहा कि परमात्मा को पाने में शर्म या हया दिखाना अनुचित है। सच्चे गुरु को प्रसन्न करने से संपूर्ण ब्रह्मांड प्रसन्न होता है। उन्होंने उपस्थित लोगों को चेतावनी दी कि अपनी नीयत को कभी बिगड़ने न दें और अपने आप को मर्यादाओं में ढालें। उन्होंने कहा, मनुष्य जीवन का मर्म यह है कि बांबी को नहीं बल्कि सांप को पीटना सीखो। इस अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में बाढ़सा झज्जर और सिविल अस्पताल भिवानी की टीम ने 101-101 यूनिट रक्त एकत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed