फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Inspired villagers in Mitathal and Chang to practice natural farming

Bhiwani News: मिताथल और चांग में ग्रामीणों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित किया

Sun, 01 Jun 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 01 Jun 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Inspired villagers in Mitathal and Chang to practice natural farming
बैठक को संबो​धित करते वक्ता।
भिवानी। जिले के गांव मिताथल, रिवाड़ीखेड़ा व चांग में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र भिवानी की अगुवाई में कार्यक्रम किए गए। कृषि वैज्ञानिकों ने इस दौरान गांवों के किसानों को खरीफ फसलों की नवीनतम तकनीकों, प्राकृतिक खेती की विधियों, फसल विविधीकरण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड आधारित फसलों के चयन, संतुलित उर्वरकों के उपयोग और आधुनिक यंत्रों से स्मार्ट कृषि के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

इस अभियान के दौरान डॉ मुरारी लाल जिला विस्तार विशेषज्ञ (बागवानी) ने फसल विविधीकरण उद्देश्य के तहत बेर, अमरूद, किन्नू, मौसम्बी, नींबू, स्ट्राबेरी की खेती के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि इन बागों में दाल वाली फसलों की खेती के बारे में बताया। डॉ संजय मक्कड उपमंडल अधिकारी भिवानी ने विभाग द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने प्राकृतिक खेती की विधियों के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
विज्ञापन

डॉ. विरेन्द्र भाकर ने धान, कपास, बाजरा फसलों की उन्नत खेती के साथ साथ संतुलित उर्वरकों के उपयोग के बारे जानकारी दी। डॉ राजेश ग्रेवाल एवं डॉ राजकुमार, पशु चिकित्सक विभागीय योजना के बारे में बताया। डॉ आनंद प्रकाश, पशु रोग जांच अधिकारी ने बांझपन थनेला एवं खनिज मिश्रण के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। बागवानी विभाग से राहुल ने बागवानी विभाग की योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिज्ञासु, मत्स्य पालन अधिकारी ने मछली पालन विभाग की योजना के बारे जानकारी दी। कमलेश ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में जानकारी दी। देवेंद्र हरकोफीड ने सीएम पैक्स के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed