{"_id":"67f025e22b9c56e02600de0b","slug":"inspection-of-the-board-exam-evaluation-center-set-up-in-paluwas-bhiwani-news-c-21-hsr1027-598590-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पालुवास में बनाए गए बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पालुवास में बनाए गए बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण
Sat, 05 Apr 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. पवन कुमार ने जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालुवास में बनाए गए मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया। वहीं, बोर्ड सचिव डॉ. मुनीश नागपाल के उड़नदस्ते ने रेवाड़ी जिले के विभिन्न अंकन केंद्रों का निरीक्षण किया। जहां अंकन कार्य निर्बाध व सुचारू रूप से चल रहा था।
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि कि सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं के अंकन का कार्य प्रगति पर है। शिक्षा बोर्ड द्वारा सभी 22 जिलों में अंकन कार्य करवाया जा रहा है। प्रदेशभर में सेकेंडरी कक्षाओं की परीक्षा के लिए 78 एवं सीनियर सेकेंडरी के लिए 48 अंकन केंद्र बनाए हैं।
सेकेंडरी के लिए लगभग 7,030 अध्यापक एवं सीनियर सेकेंडरी 4,812 प्राध्यापक अंकन कार्य के लिए नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि एक परीक्षक द्वारा प्रतिदिन निर्धारित मानदंड अनुसार 30 उत्तरपुस्तिकाओं की जांच की जानी है। शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रदेशभर के कुछ अंकन केंद्रों पर निरीक्षण करने हेतु पूर्ण समय के लिए ऑब्जर्वर भी नियुक्त किए गए हैं। बोर्ड सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने बताया कि अंकन केंद्रों के निरीक्षण हेतु गठित किए गए उड़नदस्तों द्वारा अंकन केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। सभी केंद्रों पर अंकन का कार्य सुचारू रूप से चल रहा हैं, किसी भी केंद्र पर कोई खामी नहीं पाई।