फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Inspection of OPD of Civil Hospital

Bhiwani News: सिविल सर्जन ने सुबह सवा आठ बजे किया नागरिक अस्पताल की ओपीडी का निरीक्षण, कोई चिकित्सक नहीं मिला हाजिर

Thu, 09 May 2024 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 09 May 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Inspection of OPD of Civil Hospital
​भिवानी के अस्पताल में निरीक्षण के दौरान स्टाफ नर्साे से बातचीत करते सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शां
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों की मौजूदगी जांचने के लिए सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने बुधवार सुबह सवा आठ बजे जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी का निरीक्षण किया। सीएमओ को पूरी ओपीडी में कोई चिकित्सक नहीं मिला। जिस पर सीएमओ ने पीएमओ से दो दिन में रिपोर्ट तलब की है वहीं इस संबंध में मुख्यालय को भी रिपोर्ट भेजी गई है। आपात विभाग में भी निरीक्षण के दौरान सीएमओ को बिना वर्दी के ही चिकित्सक मिले। अन्य स्टाफ भी वर्दी में नहीं था। वहीं दो चिकित्सक वार्डों में मिले।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में पिछले काफी अर्से से अव्यवस्था की शिकायतें मिल रही हैं। गर्मियों के मौसम में ओपीडी के खुलने का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक निर्धारित है, लेकिन चिकित्सक ओपीडी में देरी से आ रहे हैं। अमर उजाला ने भी ओपीडी की ग्राउंड रिपोर्ट में चिकित्सकों के लेटलतीफी को उजागर किया था। वहीं बुधवार को सुबह सवा आठ बजे सीएमओ डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने ओपीडी का निरीक्षण किया। ओपीडी में बाल रोग विशेषज्ञ, शल्य चिकित्सक, हड्डी रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन सहित अन्य चिकित्सकों के कक्ष में कोई चिकित्सक नहीं मिला।
विज्ञापन

ओपीडी में मरीजों की भीड़ जुटी थी, लेकिन चिकित्सक गायब मिले। सीएमओ ने एक-एक चिकित्सक के कक्ष को जांचा और वहां तैनात स्टाफ से भी जानकारी जुटाई। सीएमओ डॉ. रघुवीर ने बताया कि उनके निरीक्षण का उद्देश्य चिकित्सकों की ओपीडी में उपस्थिति जांचना था, क्योंकि हरियाणा सरकार ने सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक ओपीडी का समय निश्चित किया हुआ है। अगर चिकित्सक ही समय पर नहीं आएंगे तो बाकी स्टाफ से अनुशासन और समय पर ड्यूटी आने की क्या गारंटी होगी। वहीं ओपीडी के बाद सीएमओ ने आपात विभाग का रुख किया। जहां चिकित्सक बिना वर्दी के मिले। चिकित्सक नहीं होने से ओपीडी में मरीज भी इधर-उधर भटक रहे थे वहीं कुछ मरीज ओपीडी स्लिप कटाने के बाद वेटिंग चेयर पर बैठकर चिकित्सक के आने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपीडी के निरीक्षण के दौरान चिकित्सक गैर हाजिर मिले हैं। जबकि दो चिकित्सक वार्डों में थे। पीएमओ से दो दिन में इस संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है वहीं इस मामले की रिपोर्ट मुख्यालय को भी भेजी जा चुकी है। चिकित्सकों का ड्यूटी के प्रति पाबंद होना बेहद जरूरी है, तभी बाकी स्टाफ से उम्मीद रख सकते हैं। ओपीडी का समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक है। इस संबंध में अनुशासनात्मक कार्रवाई भी होगी। -डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed