{"_id":"64909e7fa9bee7565c0dbc94","slug":"inso-strikes-in-college-gheraos-cblu-vc-office-thrashes-university-security-personnel-bhiwani-news-c-21-hsr1027-160496-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कॉलेज में हड़ताल कर इनसो ने किया सीबीएलयू वीसी कायार्लय का घेराव, यूनिवर्सिटी सुरक्षा कर्मियों से धक्का मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: कॉलेज में हड़ताल कर इनसो ने किया सीबीएलयू वीसी कायार्लय का घेराव, यूनिवर्सिटी सुरक्षा कर्मियों से धक्का मुक्की
Mon, 19 Jun 2023 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 19 Jun 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
सदर थाना प्रभारी रमेशचंद्र छात्र संगठन व उनके साथ मौजूद अन्य पदाधिकारियों से बातचीत करते।
भिवानी। महाराजा नीमपाल राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों की हड़ताल कराने के बाद इनसो कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए सोमवार सुबह सीबीएलयू के वीसी कार्यालय के बाहर जुट गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों व यूनिवर्सिटी के सुरक्षा कर्मियों के बीच भी काफी देर तक धक्का मुक्की हुई। इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने यूनिवर्सिटी वीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं को पकड़कर जबरन अपनी गाड़ियों में डाला और फिर उन्हें सीआईए द्वितीय कार्यालय लेकर पहुंची।
सीआईए कार्यालय में छात्र नेताओं के साथ पिटने के साथ थर्ड डिग्री इस्तेमाल किए जाने के भी गंभीर आरोप लगाए गए। शाम को इनसो के कार्यकर्ता सीआईए द्वितीय के बाहर जुटे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान इनसो नेताओं ने पुलिस के एक एएसआई पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे निलंबित किए जाने की मांग की।
करीब 20 दिन पहले इनसो छात्र नेताओं ने विद्यार्थियों की मांगों को लेकर यूनिवर्सिटी परिसर में विरोध-प्रदर्शन किया था। इस दौरान प्रदर्शन में शामिल एक इनसो नेता को यूनिवर्सिटी प्रशासन ने निलंबित कर दिया था। इनसो नेता की बहाली की मांग को लेकर इनसो पदाधिकारियों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन को पहले तीन दिन का अल्टीमेटम भी दिया था। इसके बाद सोमवार को इनसो के पदाधिकारियों ने महाराजा नीमपाल कॉलेज में विद्यार्थियों की हड़ताल कराने के बाद प्रदर्शन करते हुए वीसी कार्यालय तक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों को वीसी ऑफिस के बाहर ही सिक्योरिटी कर्मियों ने रोक लिया। इस दौरान सिक्योरिटी कर्मी और विद्यार्थियों के बीच भी खूब धक्का मुक्की हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची और प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं को वहां से खदेड़ना शुरू किया। इनसो नेताओं ने पुलिस पर प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज करने और छात्राओं को घसीटकर जबरन गाड़ी में डालने का भी आरोप लगाया।
इसके बाद प्रदर्शन में शामिल कुछ छात्रों को सीआईए द्वितीय कार्यालय लाया गया। इनसो कार्यकर्ताओं को जानकारी मिली तो वे सीआईए द्वितीय के बाहर जुटे। इसे बाद पुलिस ने छात्रों को छोड़ दिया। बाहर आए इनसो छात्रों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें यहां थर्ड डिग्री टार्चर दिया है। जबकि उन पर केस भी दर्ज किया गया है। वहीं मामले की सूचना पाकर इनसो के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देशवाल सहित अन्य इनसो नेता वहां पहुंचे। इनसो नेताओं ने सीआईए द्वितीय कार्यालय के बाहर ही डेरा डाल दिया। देर शाम तक इनसो कार्यकर्ता सीआईए द्वितीय के बाहर डटे रहे।
इनसो प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने कहा कि जिन पुलिस कर्मचारियों ने छात्रों के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया है, उन्हें तुरंत निलंबित कर उन पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम दिया कि जब तक विद्यार्थियों पर हिरासत में लेकर थर्ड डिग्री इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई नहीं होती उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने प्रदेशभर में इनसो द्वारा इसके खिलाफ आंदोलन खड़ा करने की भी चेतावनी दी।
इनसो के धरने पर पहुंचे जेजेपी नेता
सोमवार शाम को इनसो के सीआईए द्वितीय के बाहर दिए गए धरने पर जेजेपी के जिला अध्यक्ष जोगेंद्र बागनवाला, प्रदेश संगठन मंत्री विजय गोठड़ा, जेजेपी नेता पूर्व जिला पार्षद ईश्वर मान सहित अनेक पदाधिकारी पहुंचे। जेजेपी नेता पूर्व जिला पार्षद ईश्वर मान ने पुलिस के एएसआई और एसपी सिक्योरिटी इंचार्ज पर छात्र-छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार करने और उन पर थर्ड डिग्री इस्तेमाल कराने के गंभीर आरोप लगाए। वहीं उन्होंने उन दोनों को निलंबित कर लाइन हाजिर किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती वे आंदोलन जारी रखेंगे।
मुझे किसी भी बात की कोई जानकारी नहीं थी, मैं अपने कार्यालय में बैठकर काम कर रहा था। बाहर सिक्योरिटी कर्मचारियों के साथ कुछ युवा अनुशासनहीनता और यूनिवर्सिटी का माहौल बिगाड़ रहे थे। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने यहां आकर उन पर कार्रवाई की और अपने साथ ले गई। छात्रों का हित हमारे लिए सर्वोपरि है। मेरा सभी विद्यार्थियों से अनुरोध है कि वे अपनी परीक्षाओं पर ध्यान दें। कुछ बाहरी लोग यूनिवर्सिटी का माहौल बिगाड़ कर मनमानी करना चाहते हैं।
-प्रो. राजकुमार मित्तल, वीसी, सीबीएलयू भिवानी।
हमने इनसो की प्रदेश स्तर पर आह्वान कर दिया है। जब तक इनसो के पदाधिकारियों के साथ बदसलूकी और मारपीट करने वाले पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रखेंगे। यूनिवर्सिटी प्रशासन आंदोलन कर रह विद्यार्थियों की आवाज दबाना चाहती है। 15 छात्रों के साथ पुलिस ने सीआईए द्वितीय में लाकर उनके साथ अपराधियों जैसा सलूक कर उन्हें थर्ड डिग्री टार्चर किया है।
-प्रदीप देशवाल, प्रदेश अध्यक्ष इनसो।
पुलिस प्रशासन ने दिया तीन दिन का अल्टीमेटम
पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव ने बताया कि इनसो की तरफ से प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक से मिला है। जिस पर पुलिस प्रशासन की तरफ से मामले की जांच के लिए तीन दिन का आश्वासन दिया है। इस मामले में तथ्यों के आधार पर जो भी बात सामने आएगी, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।