फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Insects started moving in the dead body of Ved Singh kept in the mortuary for 120 hours.

भिवानी: 120 घंटों से शवगृह में रखे वेद सिंह के शव में चलने लगे कीड़े, न एफआईआर हुई, न सहमति बनी

Sat, 16 Sep 2023 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Updated Sat, 16 Sep 2023 11:45 PM IST
सार

परिजनों और प्रशासन के बीच सहमति नहीं बनी है। पांच दिनों से संस्कार नहीं हुआ है। अस्पताल के फ्रीजर में लाइट बार-बार कटने से शव की हालत बिगड़ रही है। सीएमओ बोले कि शव के बारे में निर्णय लेना पुलिस का काम है। एसएचओ बोले कि शव में कीड़े चलने की बात अफवाह है।

विज्ञापन
Insects started moving in the dead body of Ved Singh kept in the mortuary for 120 hours.
नागरिक अस्पताल के शव गृह के फ्रीज में रखा मृतक वेदसिंह का शव। 

विस्तार

हरियाणा के भिवानी के गांव रोहनात निवासी वेद सिंह आत्महत्या प्रकरण में प्रशासन और परिजनों के बीच लगातार पांचवें दिन भी सहमति नहीं बनी। उधर, जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखे वेद सिंह के शव में अब कीड़े चलने लगे हैं।
विज्ञापन


फ्रीजर में रखे होने के बावजूद शव की हालत बिगड़ रही है। क्योंकि अस्पताल की लाइट बार-बार कटने की वजह से फ्रीजर भी लगातार काम नहीं कर पा रहा है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव में बर्फ लगाने की वजह से भी दिक्कतें पैदा हो गई हैं।
विज्ञापन


गांव रोहनात के ग्रामीणों का लघु सचिवालय के बाहर धरना 160 दिनों से चल रहा था। इसी दौरान 12 सितंबर की सुबह धरना स्थल पर लगे टेंट के समीप वेद सिंह का शव फंदे से लटका मिला था। वेद सिंह के शव का उसी दिन पुलिस ने जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने अपने बयान दर्ज कर पुलिस में नामजद अधिकारियों के खिलाफ भी शिकायत दी। लेकिन न केस दर्ज हुआ न वेद सिंह का शव परिजनों ने लिया। जिस वजह से पुलिस को वेद सिंह का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद वापस शव गृह में ही रखवाना पड़ा। लगातार पांच दिनों से शव गृह के फ्रीजर में रखा वेद सिंह के शव में अब कीड़े चलने लगे हैं।

इसकी वजह से शव की हालत भी लगातार खराब हो रही है। ऐसे में शवगृह में तैनात कर्मचारियों का कहना है कि अस्पताल में बार-बार लाइट चली जाती है। इसकी वजह से फ्रीजर लगातार काम नहीं कर पाता। शव के पोस्टमार्टम के बाद पुलिस कर्मचारियों ने यहां बर्फ रखवा दी थी। बर्फ पिघलने से शव में पानी से हालत और खराब हो गई है।

नागरिक अस्पताल के शव गृह में शव रखने के लिए फ्रीजर है। एक समय में चार शवों को रखा जा सकता है। रोहनात के वेद सिंह के शव के बारे में निर्णय लेने का काम पुलिस का है। अगर परिजन शव लेने से इन्कार करते हैं तो पुलिस अधिकारियों से अनुमति लेकर शव का अंतिम संस्कार करा सकती है। -डॉ रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन भिवानी।


वेद सिंह का शव नागरिक अस्पताल के शवगृह के फ्रीजर में रखा है। शव फिलहाल सुरक्षित है। कीड़े चलने की बात अफवाह है। प्रशासन और परिजनों के बीच अभी सहमति नहीं बनी है और न ही कोई एफआईआर दर्ज हुई है। जब तक सहमति नहीं बनती तब तक शव यहां रखा जाएगा। -बलदेव सिंह, एसएचओ, सिविल लाइन पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed