फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   injured woman die in hospital, road accident, people

हादसे में घायल महिला ने भी पीजीआई में तोड़ा दम

Wed, 24 Feb 2021 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
injured woman die in hospital, road accident, people
बहल। राजस्थान के भालेरी शहर के नजदीक बुचावास गांव के समीप रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में सोमवार के बाद मंगलवार को भी सोरड़ा गांव में दुखद समाचार पहुंचा। रविवार को पांच लोगों की मौत के बाद दुर्घटना में घायल हुई महिला ने सोमवार की रात को पीजीआई में दम तोड़ दिया। अब दुर्घटना में मरने वालों की संख्या छह हो गई है जो सभी सोरड़ा गांव के हैं।
विज्ञापन

समाचार लिखे जाने तक मृतका सुगना देवी (62) का शव पीजीआई से सोरड़ा गांव में नहीं पहुंच सका था। इससे पहले सुगना को गंभीर हालत में चुरू से हिसार रेफर किया गया था। सुगना भी सोरड़ा के उन 15 लोगों में शामिल थी जो रूपलीसर में गांव के ही राजकुमार की ससुराल में मातमपुर्सी के लिए जा रहे थे। रविवार को राजस्थान के रूपलीसर गांव में जाते समय हुए इस हादसे के समय पिकअप में 19 लोग सवार थे। इनमें 15 हरियाणा के जबकि 4 लोग राजस्थान के ददरेवा गांव से थे। जैसे ही पिकअप बुचावास गांव के समीप पहुंची तो सामने से आ रहे एक ट्रक का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर पिकअप से जा टकराया। टक्कर में पिकअप में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बहल क्षेत्र के सोरड़ा गांव की तीन महिलाओं व एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया
सुगना दो लड़कियों व एक लड़के की मां थी जिसकी मौत से तीनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। सुगना की मौत का समाचार मिलने से सोरड़ा गांव में एक बार फिर शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदद के लिए आगे आए ग्रामीण
बेहद गरीब हालत से गुजर बसर कर रहे सोरड़ा गांव के राजकुमार पर जब यह विपदा आई तो ग्रामीण भी मदद के लिए आगे आ गए। ग्रामीणों ने मंगलवार को ही पूरे गांव से मदद की अपील की। इसका नतीजा यह हुआ कि जिससे जितना बना उसने उतनी मदद की। गांव के विनोद कुमार ने बताया कि लोगों ने घायलों के इलाज के लिए करीब चार लाख रुपये एकत्रित कर लिए हैं। इसमें से सवा तीन लाख रुपये नकद और करीब 70 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed